जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सकलडीहा थाना में किरण सिंह ने किया महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी थानों में हेल्प डेस्क खोलकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जिसके तहत सकलडीहा थाना में भी हेल्प डेस्क का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य व विधायक सैयदराजा की पत्नी की किरण सिंह ने किया। इस दौरान फीता काटकर मुख्य
 
सकलडीहा थाना में किरण सिंह ने किया महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी थानों में हेल्प डेस्क खोलकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जिसके तहत सकलडीहा थाना में भी हेल्प डेस्क का उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य व विधायक सैयदराजा की पत्नी की किरण सिंह ने किया।

इस दौरान फीता काटकर मुख्य अतिथि ने जागरूक करते हुए कहा कि बिना महिलाओं के उत्थान के देश का विकास संभव नहीं है इसलिए महिलाओं के विकास व सुरक्षा के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करना होगा।सरकार भी महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है उस पर हम सभी को अमल करना है।

सीओ सकलडीहा भुवनेश चिकारा ने सुरक्षा को लेकर कहा कि पुरुषों को भी महिलाओं को आगे बढ़ाने में सहयोग करना चाहिए और हर कदम पर उनकी सुरक्षा की भागीदारी का निर्वहन करना चाहिए।

सकलडीहा थाना की महिला थाना अध्यक्ष वंदना सिंह ने पुरुषों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हमारे धर्म ग्रंथों में भी उल्लेख है कि बिना महिलाओं के कोई भी धार्मिक कार्य पूरा नही माना जाता है,उसके बाद भी पुरुषों द्वारा इनका शोषण पहले से किया जाता रहा है।अब महिलाओं को जागरूक होकर अपने अधिकारों को पाना होगा और सरकार के निर्देशों के अनुसार हेल्प डेस्क के माध्यम से महिलाओं की भरपूर मदद की जाएगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*