जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नक्सलियों ने की 27 जुलाई से 2 अगस्त तक बंदी की घोषणा, रेलवे में हाई एलर्ट

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के मुगलसराय रेल मंडल में नक्सलियों ने 27 जुलाई से 2 अगस्त तक बंदी की घोषणा के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस बंदी में बिहार व झारखंड समेत कई नक्सल प्रभावित प्रांत शामिल है। इसकी जानकारी होने पर मुगलसराय रेल मंडल में हाई अलर्ट जारी कर
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के मुगलसराय रेल मंडल में नक्सलियों ने 27 जुलाई से 2 अगस्त तक बंदी की घोषणा के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस बंदी में बिहार व झारखंड समेत कई नक्सल प्रभावित प्रांत शामिल है। इसकी जानकारी होने पर मुगलसराय रेल मंडल में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से खासकर रात में ट्रेनों के आगे एडवांस पायलट इंजन चलाए जाने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा नक्सल प्रभावित क्षेत्र के स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

नक्सलियों ने बिहार व झारखंड समेत कई प्रांतों में 27 जुलाई से 2 अगस्त तक बंदी की घोषणा की है। इसकी जानकारी होने पर मुगलसराय रेल मंडल में हाई अलर्ट जारी करते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई। इस दौरान जीआरपी, आरपीएफ व आरपीएसएफ के जवानों को अलर्ट कर दिया गया है।

नक्सल प्रभावित क्षेत्र से गुजरने वाली राजधानी समेत सभी महत्वपूर्ण ट्रेनों के आगे एडवांस पायलट इंजन चलाए जाने का विभागीय अधिकारी निर्देश दे चुके है। इससे संभावित घटना को समय रहते रोका जा सके। ट्रैकमैन व गेटमैन को भी सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। इससे किसी अप्रिय वस्तु या रेल पटरी में तोड़फोड़ की जानकारी होने पर तत्काल सूचना मिल सके।

इस संबंध में वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि नक्सली बंदी की घोषणा के बाद नक्सल प्रभावित क्षेत्र में जवानों का अलर्ट कर दिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से तैयारी पूरी है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*