जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

हिन्दू युवा वाहिनी ने बैठकर बनाई रणनीति

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में हिन्दू युवा वाहिनी धानापुर ब्लॉक इकाई की मासिक बैठक रविवार को बरहन गांव में अभिनव सिंह के आवास पर सम्पन्न हुई।इसमें संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श किया गया।जबकि संगठन के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर समस्याओं से लड़ने पर सहमति बनी। धानापुर ब्लॉक संयोजक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि आज देश की
 
हिन्दू युवा वाहिनी ने बैठकर बनाई रणनीति

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में हिन्दू युवा वाहिनी धानापुर ब्लॉक इकाई की मासिक बैठक रविवार को बरहन गांव में अभिनव सिंह के आवास पर सम्पन्न हुई।इसमें संगठन की मजबूती पर विचार विमर्श किया गया।जबकि संगठन के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर समस्याओं से लड़ने पर सहमति बनी।

धानापुर ब्लॉक संयोजक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि आज देश की राजनीति में युवाओं का अहम योगदान है।युवा देश की दिशा व दशा बदलने में माहिर है।इसलिए युवाओं को सचेत होकर देश की राजनीति में अहम भूमिका निभानी होगी।तभी यह भारत देश सोने की चिड़िया बन सकती है।देश में क्रांति लाने में हर युग मे युवाओं ने अपनी भागीदारी निभाई है।हिन्दू युवा वाहिनी देश हित के लिए हमेशा आगे रहने का काम करता है।वाहिनी के सभी सदस्यों को अपना तन व मन देश हित के लिए लगाना होगा।तभी देश को विकास की ओर ले जाया जा सकता है।इसके लिए हम सभी युवाओं को आगे आकर देश हित के लिए काम करना होगा।

इस मौके पर विमल सिंह दादा, आशुतोष सिंह आशु, उपेंद्र शर्मा, कुशवंश, विक्रम सिंह, सतीश मौर्य, देवेश नारायण सिंह, रजनीश सिंह, चितरंजन सिंह, दिग्विजय सिंह, गोविंद मौर्य, आलोक उपाध्याय, संदीप सिंह, अनिल शर्मा, वैभव सिंह, अमरनाथ सिंह आदि रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*