जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

अपनी सुरक्षा व स्वालंम्बन के लिए महिलाओं का जागरूक होना जरूरी : SHO वंदना सिंह

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में मिशन शक्ति अभियान के तहत बृहस्पतिवार को क्षेत्र के क्षत्रधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सदलपुरा में सकलडीहा एसएचओ वंदना सिंह ने दीप प्रज्वलित व सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने महिलाओं को सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि आए दिन जागरूकता
 
अपनी सुरक्षा व स्वालंम्बन के लिए महिलाओं का जागरूक होना जरूरी : SHO वंदना सिंह

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में मिशन शक्ति अभियान के तहत बृहस्पतिवार को क्षेत्र के क्षत्रधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय सदलपुरा में सकलडीहा एसएचओ वंदना सिंह ने दीप प्रज्वलित व सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने महिलाओं को सुरक्षा सम्मान व स्वावलंबन के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि आए दिन जागरूकता के अभाव में महिलाएं दरिंदगी की शिकार हो रही है। महिलाओं को वेद पुराण का भी जानकारी रखनी चाहिए साथ ही अपने माता पिता के प्रति सम्मान रखते हुए उनसे अपनी बातों को शेयर भी करना चाहिए। कहा की जानकारी के अभाव में असुरक्षा की भावना पैदा होती है जबकि ऐसा नहीं है हमें अपने साथ साथ अपने आसपास की महिलाओं व युवतियों को भी जागरूक करते रहना चाहिए।

वही चौकीं प्रभारी भूपौली नीलम त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं के लिए महिला हेल्प डेस्क के साथ ही तमाम प्रकार की सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जरूरत है हमें खुलकर बोलने की अपने आत्मविश्वास को जगाकर अपनी बात करने की।

चौकी प्रभारी ताराजीवनपुर राजेश त्रिपाठी ने महिला सुरक्षा कानून से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया कि महिला हेल्प लाइन से जुड़े 1090 वूमेन पावर,181 महिला हेल्प, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प, 1098 चाइल्ड लाइन 112 तत्काल पुलिस सेवा सहित 102 व 108 नंबर एंबुलेंस तमाम प्रकार की सुरक्षा कानून से जुड़ी सुविधाएं शासन द्वारा प्रदान की जा रही हैं।महिलाएं इसका प्रयोग खुद को असुरक्षित महसूस होने के दौरान कर सकती हैं।

अपनी सुरक्षा व स्वालंम्बन के लिए महिलाओं का जागरूक होना जरूरी : SHO वंदना सिंह

वहीं विद्यालय की छात्राओं द्वारा महिला सुरक्षा से जुड़ी ताइक्वांडो छात्राओं को सिखाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रबंधक डॉ अरुण कुमार सिंह ने सब का आभार जताया। संचालन कुमारी साधना मिश्रा व निधि मिश्रा ने किया।

इस दौरान जिला नोडल प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर नंदलाल, निधि मिश्रा स्वाति सिंह, प्रियंका, जितेंद्र पटेल, गौरव सिंह,रणविजय सिंह, मनोज शर्मा, अमित कुमार,मधु सिंह,आकांक्षा, वर्षा, नीलू आदि लोग उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*