जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोध में गोष्ठी,CO ने महिला सुरक्षा हेल्पलाइन के बारे में दी जानकारी

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के नौगढ़ क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोध दिवस के अवसर पर ग्राम्या संस्थान एवं सहयोग संस्थान लखनऊ के द्वारा बुधवार को तेंदुआ अंबेडकर पार्क से नौगढ़ थाने तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी नौगढ़ राम उजागीर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। किशोरियों के द्वारा साइकिल रैली
 
अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोध में गोष्ठी,CO ने महिला सुरक्षा हेल्पलाइन के बारे में दी जानकारी

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के नौगढ़ क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोध दिवस के अवसर पर ग्राम्या संस्थान एवं सहयोग संस्थान लखनऊ के द्वारा बुधवार को तेंदुआ अंबेडकर पार्क से नौगढ़ थाने तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी नौगढ़ राम उजागीर ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। किशोरियों के द्वारा साइकिल रैली में हर महिला का है अधिकार- हिंसा मुक्त हो घर परिवार, लड़का लड़की एक समान- सबको शिक्षा सबको ज्ञान, महिला हिंसा बंद करो, चुप्पी तोड़ो हिंसा रोको, के तक्थियों पर लगे नारे के साथ मझगाईं, लालतापुर ,बसौली, बटौवा से होते हुए नौगढ़ थाने में आयोजित गोष्ठी में पहुंची।

ग्राम्या संस्थान की निदेशक बिंदु सिंह ने बताया कि महिलाओं पर हो रही हिंसा व भेदभाव के खिलाफ पूरी दुनिया में आज के दिन महिला हिंसा विरोध दिवस मनाया जा रहा है ताकि इसके प्रति लोग जागरूक होकर महिलाओं पर होने वाली हिंसा पर रोक लगाने हेतु आगे आए। संस्थान के साथी सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि इस अभियान के जरिए एक पखवारे तक गांव-गांव साइकिल रैली, मोमबत्ती जुलूस, दीवाल लेखन ,पर्चा वितरण व गोष्ठियों के माध्यम से लोगों को महिला हिंसा के प्रति जागरूक किया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा विरोध में गोष्ठी,CO ने महिला सुरक्षा हेल्पलाइन के बारे में दी जानकारी

बतौर मुख्य अतिथि सीओ नक्सल नीरज सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा व उन्हें न्याय दिलाने हेतु कानून बनाए गए हैं। नौगढ़ इलाके में किसी भी महिला के साथ उत्पीड़न होता है तो हमें सूचित करें। हमारी पुलिस तत्काल उसे न्याय दिलाएंगे। सीओ ने महिला सुरक्षा हेल्पलाइन के बारे में भी विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि लड़कियों के साथ जन्म से ही भेदभाव शुरू हो जाता है। लड़कों व लड़कियों को समान अवसर मिले तभी स्वस्थ समाज का निर्माण होगा। कार्यक्रम का संचालन कोऑर्डिनेटर नीतू सिंह ने किया। गोष्ठी में 15 गांवों से आयी किशोरियों ने भाग लिया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*