जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चकिया तिराहा पर जनसंदेश पर्ची वितरित कर लोगों को किया जागरूक

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में चकिया तिराहा स्थित दूध मंडी में शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य व पूर्व ब्लाक प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने सपा की जन संदेश पर्ची बांटकर लोगों को जागरूक करने का काम किया। जनसंदेश पर्ची वितरण के दौरान इन्होंने कहा कि भाजपा के केंद्र की सरकार 6 वर्षों में नोटबंदी व जीएसटी लगाकर
 
चकिया तिराहा पर जनसंदेश पर्ची वितरित कर लोगों को किया जागरूक

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में चकिया तिराहा स्थित दूध मंडी में शुक्रवार को जिला पंचायत सदस्य व पूर्व ब्लाक प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने सपा की जन संदेश पर्ची बांटकर लोगों को जागरूक करने का काम किया।

जनसंदेश पर्ची वितरण के दौरान इन्होंने कहा कि भाजपा के केंद्र की सरकार 6 वर्षों में नोटबंदी व जीएसटी लगाकर आम लोगों के कमर तोड़ने का काम किया है। वही प्रदेश की सत्तारूढ़ सरकार जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने का काम किया है। भाजपा के सरकार से जनता पूरी तरह ऊब चुकी है। घुट घुट कर जीवन यापन करने को मजबूर है। जनता पूरी तरह से भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने की तैयारी में है। वहीं सपा के जनसंदेश पर्ची के माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नीतियों व कार्यो को बताने का काम किया। कहा कि पिछली सपा की सरकार में प्रदेश पूरी तरह खुशहाली की ओर जा रहा था। लेकिन झूठे वादे और बयानबाजी कर भोले भाले जनता को बरगलाने का काम कर वोट हथियाने का काम किया गया।

चकिया तिराहा पर जनसंदेश पर्ची वितरित कर लोगों को किया जागरूक

इस मौके पर प्रेम नाथ तिवारी, सभासद सिकंदर पासवान, पूर्व बीडीसी कमलेश यादव, अशोक यादव ,कैलाश यादव ,जोगिंदर यादव ,राहुल पासवान ,गुड्डू कुमार आदि तमाम लोग मौजूद रहे।।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*