जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बुरी आदतों को सुधारना ही भगवान का भजन है – जीयर स्वामी

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के चहनिया क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव में दूसरे दिन श्रीमद भागवत कथा सुनाते हुए सन्त लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी ने कहा कि अनीति उपद्रव द्वारा इक्ट्ठा धन ज्यादा दिनों तक नही टिकता। माता देवहुति ने अपने पुत्र भगवान कपिलदेव जी से पूछा कि आत्मोद्धार कैसे हो सकता है। उन्होंने बताया कि आत्मोद्धार का
 
बुरी आदतों को सुधारना ही भगवान का भजन है – जीयर स्वामी

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के चहनिया क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव में दूसरे दिन श्रीमद भागवत कथा सुनाते हुए सन्त लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी ने कहा कि अनीति उपद्रव द्वारा इक्ट्ठा धन ज्यादा दिनों तक नही टिकता। माता देवहुति ने अपने पुत्र भगवान कपिलदेव जी से पूछा कि आत्मोद्धार कैसे हो सकता है।

उन्होंने बताया कि आत्मोद्धार का सबसे सरल तथा सहज उपाय यह है कि मन को जगत् के साथ साथ जगदीश में भी जोड़िए। मन को केवल जगदीश में जोड़ना संभव नही है। उसी प्रकार से जगदीश में यदि संबंध जोड़ लेते हैं तो सही मायने में हमें जगत का संबंध पास कर लेगा। जगत् का व्यवहार हमें पास कर देगा। अगर जगदीश से संबंध में पास नही करते हैं तो व्यवहार से जगत् से पास होने के बाद भी फेल माने जाएंगे। इसलिए जगत् की व्यवस्था में रहें लेकिन जगदीश से संबध जोड़ कर रहें। कहीं किसी कारण से जाने अनजाने में बुरी आदत जो हो उसको त्यागीए। हरपल, हर क्षण उसके जीवन का कार्य हमारा भजन बन जाएगा।

श्रीमद्भागवत महापुराण में बताया गया है बंधन और मोक्ष का कारण मन है। यदि जगदीश में फंसा हुआ है तो मोक्ष है। यदि मन कहीं जगत् में फंसा हुआ है तो बंधन है। मोक्ष का सरल और सहज साधन मन है। मन को अपने आप में दुनिया से समेट लिए तो ठीक है। यदि मन को दुनिया में लगा दिए तो कहीं न कहीं उलझन में फंसना जरूरी है। सत्य ही नारायण हैं, नारायण ही सत्य हैं। भक्ति को पुष्ट करने के लिए 15 साधन बताया गया है। पहला यम नियमादि का पालन करना। वाणी भी सत्य होना चाहिए, भोजन भी सत्य होना चाहिए, व्यवहार भी सत्य होना चाहिए। हमारी धारणा, ध्यान भी सत् होना चाहिए, इसी का नाम सत्य है। क्योंकि नारायण ही सत्य हैं, सत्य ही नारायण  हैं। अगर नारायण से हमारा प्रेम नही हुआ तो हमारे द्वारा जो सत्य बोला गया है सत्य बोलने पर भी उसका फल प्राप्त नही होगा ।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*