जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सामाजिक संगठनों द्वारा गरीबों को दी जाने वाली सहायता स्वागत योग्य : देव भट्टाचार्य

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में आज बदलते परिवेश में जहां मानवीय मूल्यों क्षरण हो रहा है वहीं सामाजिक संस्थाओं द्वारा संरक्षण किया जाना प्रशंसनीय कार्य है। उक्त विचार शुक्रवार को रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन व परिवर्तन सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गरीब-असहायों के कम्बल वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुए रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं
 
सामाजिक संगठनों द्वारा गरीबों को दी जाने वाली सहायता स्वागत योग्य : देव भट्टाचार्य

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में आज बदलते परिवेश में जहां मानवीय मूल्यों क्षरण हो रहा है वहीं सामाजिक संस्थाओं द्वारा संरक्षण किया जाना प्रशंसनीय कार्य है। उक्त विचार शुक्रवार को रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन व परिवर्तन सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गरीब-असहायों के कम्बल वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुए रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं समिति के संरक्षक देव भट्टाचार्य बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त कर रहे थे।

सामाजिक संगठनों द्वारा गरीबों को दी जाने वाली सहायता स्वागत योग्य : देव भट्टाचार्य

इस दौरान कहा कि यह सामाजिक संस्थाओ द्वारा गरीबों असहायों में कम्बल वितरण का कार्य काबिले तारीफ है। समिति के अध्यक्ष चंद्रेश्वर जायसवाल ने कहा कि अपवंचितों की सेवा करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। यह संस्था भारत की विरासत वसुधैव कुटुम्बकम के पदचिन्हों का अनुसरण कर चल रही है। जो हमारी संस्कृति और सभ्यता के अलावा मानवीय मूल्यों को जीवंत रखने में सहायोग प्रदान कर रही है।

सामाजिक संगठनों द्वारा गरीबों को दी जाने वाली सहायता स्वागत योग्य : देव भट्टाचार्य

इस दौरान भारी संख्या में कम्बल वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव प्रभाकर सिंह ने किया। अतिथियों का स्वागत उपाध्यक्ष डिंपल सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष शादाब आलम ने किया।

इस मौक़े पर जितेंद्र सिंह, विजय केशरी, शैलेन्द्र गुप्ता, विश्वजीत मुखर्जी, शशि पुष्कर, शशिकांत जायसवाल, गुरदीप सिंह, संतोष पांडेय, रोहितास पाल, दिलीप जायसवाल, एस फ़ाज़िल, सतीश गुप्ता, राजेश रंजन, कृष्णा जायसवाल, हर्षित शर्मा, विष्णुकांत जायसवाल, सतीश गुप्ता, अजय राय, परेस सिंह, उमेश कुमार, टीपू कुमार समेत संगठन के सभी सदस्य उपस्थित थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*