जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सकलडीहा ब्लाक परिसर में किसान मेला एवं कृषि गोष्ठी तथा प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कृषि विभाग द्वारा सकलडीहा ब्लाक परिसर में किसान मेला एवं कृषि गोष्ठी तथा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के सकलडीहा विधान सभा प्रभारी सूर्यमुनि तिवारी रहे। कृषि विभाग की तरफ से कृषि रक्षा अधिकारी अमित जायसवाल भी मौजूद
 
सकलडीहा ब्लाक परिसर में किसान मेला एवं कृषि गोष्ठी तथा प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कृषि विभाग द्वारा सकलडीहा ब्लाक परिसर में किसान मेला एवं कृषि गोष्ठी तथा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।


इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के सकलडीहा विधान सभा प्रभारी सूर्यमुनि तिवारी रहे। कृषि विभाग की तरफ से कृषि रक्षा अधिकारी अमित जायसवाल भी मौजूद रहे।


इस संबंध में भाजपा नेता ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के विकास के लिए सतत प्रयास कर रही है। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को बुवाई व जुताई तथा खाद के लिए प्रतिवर्ष 6000 रुपये दे रहे हैं। वही किसानों की आय दोगुनी करने के लिए नई तकनीकी एवं जैविक खेती के लिए भी किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

उन्होंने किसानों से अपील भी किया कि कृषि वैज्ञानिकों से संपर्क कर उन्नतशील खेती के लिए नई-नई तकनीकों का प्रयोग करें ताकि कम लागत में ज्यादा मुनाफा मिल सके।


इस अवसर पर भाजपा नेता सत्य प्रकाश गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र कुमार पांडे, कमलापति पांडे, मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, बीडीओ आशा देवी, कृषि विभाग के डॉक्टर विजय कुमार विमल, दुर्गेश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*