जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नौगढ़ में कोविड-19 का होगा पालन, वेदियों पर महिलाएं लगाएंगी रस्सी का घेरा

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ में आस्था का महापर्व छठ नहाय खाय के गुरुवार को शुरू हुआ। 19 नवंबर को खरना और 20 नवंबर को महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर सुख समृद्धि की कामना करते हुए शनिवार को उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत का पारण करेंगी। इसके लिए गुरुवार को सायं
 
नौगढ़ में कोविड-19 का होगा पालन, वेदियों पर महिलाएं लगाएंगी रस्सी का घेरा

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

 चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ में आस्था का महापर्व छठ नहाय खाय के गुरुवार को शुरू हुआ। 19 नवंबर को खरना और 20 नवंबर को महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर सुख समृद्धि की कामना करते हुए  शनिवार को उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत का पारण करेंगी। इसके लिए गुरुवार को सायं काल नौगढ़ दुर्गा मंदिर के पोखरे की सीढ़ियों समेत क्षेत्र के अन्य सरोवर के घाटों पर वेदियों बनाने का काम शुरू हुआ।  महिलाओं ने घंटा घड़ियाल बजाते हुए पूजन अर्चन किया। 

संतान की सुख -समृद्धि, दीर्घायु की कामना के साथ मनाया जाने वाले छठ पर्व पर तहसील नौगढ़ के तकरीबन हर गांव में पोखरों और सरोवरों के घाटों पर श्रद्धालु महिलाओं के द्वारा पूजन किया जाता है। क्षेत्र के शमशेरपुर, मझगावां, चिकनी, पढौती, बैरगाढ़, गंगापुर, बजरडीहा, अमृतपुर, गोलाबाद, मगरही, शाहपुर, सेमर, देवरी कला, लौवारी कला, जयमोहनी पोस्ता, बरवाडीह, अमदहां, गढ़वा, उदितपुरसुरा्, समेत अन्य गांवों में प्रति महिलाओं ने वेदियों को बनाकर पूजन अर्चन किया।

ग्राम बाघी के प्रधान प्रभु नारायण जायसवाल ने बताया कि महिलाओं को  इस बार दूरी बनाकर वेदीयों के आसपास रस्सी का घेरा लगा कर पूजन करने को कहा गया है ताकि ज्यादा लोग आसपास ना बैठें।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*