जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

प्रशासन को भूमाफियाओं ने फिर दी चुनौती, कर दी धान की रोपाई

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के जसुरी मौजा में जिलाधिकारी व विकास भवन के नाम से भू-अभिलेखों में दर्ज जमीन पर भू-माफियाओं ने एक बार फिर कब्जा करके धान रोपने का साहस किया है। बाकायदा बुधवार को जमीन के कुछ हिस्से में धान की रोपाई कर दी। धान की रोपाई इसकी सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में खलबली
 
प्रशासन को भूमाफियाओं ने फिर दी चुनौती, कर दी धान की रोपाई

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के जसुरी मौजा में जिलाधिकारी व विकास भवन के नाम से भू-अभिलेखों में दर्ज जमीन पर भू-माफियाओं ने एक बार फिर कब्जा करके धान रोपने का साहस किया है। बाकायदा बुधवार को जमीन के कुछ हिस्से में धान की रोपाई कर दी।

धान की रोपाई इसकी सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमले में खलबली मच गई और एसडीएम विजय नारायण सिंह व तहसीलदार लालता प्रसाद आनन फानन में दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। ट्रैक्टर से जमीन में रोपी गई धान की फसल को नष्ट कराया।

इसके साथ साथ जमीन की घेरेबंदी के लिए चिह्नांकन किया गया। एसडीएम ने सदर कोतवाल को आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया।

आपको याद होगा कि जसुरी गांव में कबीर मठ की 40 बीघा जमीन थी। मठ के महंत ने एक दशक पहले जमीन जिला प्रशासन के नाम से रजिस्ट्री कर दी थी। फिलहाल भू-अभिलेखों में जमीन जिलाधिकारी व विकास भवन के नाम से दर्ज है। पहले जमीन की देखरेख व संरक्षण को लेकर प्रशासनिक महकमा उदासीन था। इसके चलते भू-माफियाओं ने जमीन पर अपनी नजर गड़ा दी थी। वहीं भूमि किसानों को गिरवी रख दी। दो वर्ष पूर्व डीएम की जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा होने की बात सामने आने के बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आया। तहसील प्रशासन ने जेसीबी व ट्रैक्टर लगाकर किसानों की फसल नष्ट कराकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया था।

लेकिन अधिकारियों के वापस होते ही दोबारा किसानों ने धान की रोपाई कर दी। धान की फसल हार्वेस्टर से कटवाकर मंडी में बिक्री की गई। साथ ही आय को तहसील के नजारत में जमा करा दिया गया। फिर भी अतिक्रमणकारी नहीं मानें, इस वर्ष भी जमीन पर सब्जी, बाजार आदि की बोआई कर कब्जा जमाने की कोशिश की। लेखपाल की तहरीर पर एक ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। लेकिन आज तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया। इसके चलते हौसलाबुलंद अतिक्रमणकारियों ने बुधवार को जमीन के कुछ हिस्से में धान की रोपाई कर दी।

एसडीएम ने बताया कि जमीन का मौका मुआयना किया गया। तार से घेरेबंदी कराई जाएगी। वहीं अतिक्रमणकारियों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश पुलिस को दिया गया है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*