जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

तहसील के कुल 113 लेखपालों को लैपटॉप बांटे गए, यह होगा फायदा

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के सकलडीहा तहसील में शासन की निर्देश पर बुधवार को एसडीएम राम सजीवन मौर्य और तहसीलदार नुपूर सिंह ने राजस्व कर्मियों को लैपटॉप वितरित किया। साथ ही लैपटाप की उपयोगिता व सरकारी काम-काज की सहूलियत के बारे में जानकारी दी गई। तहसील के कुल 113 लेखपालों को लैपटॉप बांटे गए। इस सुविधा के
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के सकलडीहा तहसील में शासन की निर्देश पर बुधवार को एसडीएम राम सजीवन मौर्य और तहसीलदार नुपूर सिंह ने राजस्व कर्मियों को लैपटॉप वितरित किया। साथ ही लैपटाप की उपयोगिता व सरकारी काम-काज की सहूलियत के बारे में जानकारी दी गई। तहसील के कुल 113 लेखपालों को लैपटॉप बांटे गए।

इस सुविधा के आ  जाने से खसरा, मानचित्र, वरासत, आय, जाति, निवास, प्रधानमंत्री ज्योति जीवन बीमा, निर्वाचन कार्य, अंश निर्धारण समेत तमाम कार्य के लिए लेखपालों को पन्ना नहीं पलटना पड़ेगा। एक क्लीक दबाते ही ऑनलाइन जानकारी के साथ तुरंत समस्याओं का निस्तारण होगा। इसके अलावा लेखपालों को मुख्यमंत्री पोर्टल से जुड़ी शिकायतों का भी त्वरित निस्तारण करने में सहूलियत होगी।

अब फरियादियों को प्रमाण पत्रों के लिए बार-बार चक्कर नहीं काटना पड़ेगा। आवेदन करते ही लेखपाल स्वीकृति प्रदान कर सकेगा। इसके अलावा फसलों की उत्पादन की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। इस मौके पर लेखपाल केहर सिंह, संजय मौर्य समेत अन्य मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*