जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सकलडीहा विधायक को लेखपालों ने दिया अपना मांगपत्र, यह लिखी है चेतावनी

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले की सकलडीहा तहसील के लेखपालों ने शुक्रवार को सीएम को प्रेषित मांगों से संबंधित पत्रक सकलडीहा विधायक को सौंपा और इसमें लिखी गयी मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। ऐसा न होने पर 10 दिसम्बर से अनवरत कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने आरोप
 
सकलडीहा विधायक को लेखपालों ने दिया अपना मांगपत्र, यह लिखी है चेतावनी

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले की सकलडीहा तहसील के लेखपालों ने शुक्रवार को सीएम को प्रेषित मांगों से संबंधित पत्रक सकलडीहा विधायक को सौंपा और इसमें लिखी गयी मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की। ऐसा न होने पर 10 दिसम्बर से अनवरत कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी।

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया शासन लेखपालों की समस्या को लेकर चुप्पी साधे है। बार बार आश्वासन मिलने पर लेखपालों ने आरपार की लड़ाई का मूड बनाया है। इस क्रम में लेखपाल संघ के जिला मंत्री रामकेश यादव के नेतृत्व में 12 सूत्रीय मांग पत्र सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव को सौंपा गया।

मामले पर पदाधिकारियों ने चेताया मांगें पूरी नही हुईं तो 10 दिसम्बर से लेखपाल पूर्ण से कार्य बहिष्कार करेंगे। विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने लेखपालों की मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। चंदन यादव, केहर सिंह, अशोक यादव, सिटू यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*