जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

डीजे पर नाचने पर मचा हंगामा, ऐसे लड़ने लगे बाराती व घराती

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के कंदवा थाना क्षेत्र के कोरमी गांव में गुरुवार की रात करीब दस बजे बारात में डीजे पर नाचने को लेकर बाराती व घराती पक्ष में कहासुनी हो गई। वही देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट में छह बाराती चोटिल हो गये। लड़की के पिता के सूचना पर जबतक मौके पर
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के कंदवा थाना क्षेत्र के कोरमी गांव में गुरुवार की रात करीब दस बजे बारात में डीजे पर नाचने को लेकर बाराती व घराती पक्ष में कहासुनी हो गई। वही देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट में छह बाराती चोटिल हो गये। लड़की के पिता के सूचना पर जबतक मौके पर पुलिस पहुंचती, हमलावर मौके से फरार हो गये। पुलिस ने अपनी मौजूदगी में शादी की रश्म संपन्न कराई।

कोरमी निवासी निवास राम की पुत्री रीना और सोनी की बारात गुरुवार की शाम असना गांव से आई थी। रात करीब दस बजे द्वारपूजा के समय डीजे पर बाराती नाच रहे थे। इसीबीच गांव के बिंद बस्ती के कुछ युवक नाच के दौरान बाराती से अभद्रता करने लगे। दुल्हे के पिता बेचू राम ने मना किया, तो बात बढ़ गई।

देखते ही देखते बस्ती के युवक बारातियों पर टूट पड़े। इससे एक बारगी वहा भगदड़ की स्थिति बन गई। दुल्हन के पिता ने तत्काल यूपी 100 पुलिस को सूचित किया। आनन-फानन में तबतक मौके पर पुलिस पहुंचती, तबतक हमलावर भाग खड़े हुए। सुबह दुल्हन के पिता ने थाने में तहरीर दी।

कंदवा थानाध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि मामला संज्ञान में है। तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन कर उचित कार्रवाई की जायेगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*