जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

मौनी अमावस्या पर अपनी राशि अनुसार करें उपाय, होगा धार्मिक लाभ

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show मौनी अमावस्या 11 फरवरी 2021 को है। माघ माह की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं। धार्मिक दृष्टि से यह तिथि बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। मौनी अमावस्या के दिन मौन रहकर स्नान और दान करने का विशेष महत्व माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष उपाय
 
मौनी अमावस्या पर अपनी राशि अनुसार करें उपाय, होगा धार्मिक लाभ

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

मौनी अमावस्या 11 फरवरी 2021 को है। माघ माह की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहते हैं। धार्मिक दृष्टि से यह तिथि बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। मौनी अमावस्या के दिन मौन रहकर स्नान और दान करने का विशेष महत्व माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष उपाय करने से ग्रह शांत होते हैं और जातकों की कई तरह की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। राशि अनुसार ये उपाय इस प्रकार हैं-

मेष राशि
मौनी अमावस्या के दिन किसी भैरव मंदिर में जाकर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें। ये उपाय आपकी जिंदगी में खुशियों के रंग भर देगा।

वृषभ राशि
मौनी अमावस्या के दिन इत्र का प्रयोग जरूर करें। साथ ही कन्याओं को सफेद रंग की मिठाई खिलाएं। ऐसा करने से आप अपने कार्यक्षेत्र में सफल हो सकते हैं।

मिथुन राशि
मौनी अमावस्या के दिन माता अथवा बहन के समान किसी महिला को हरे वस्त्र का दान करना चाहिए। संभव हो तो इस दिन किन्नरों का आशीर्वाद जरूर लें और जरूरतमंद को हरी मूंग की दाल दान करें।

कर्क राशि
आपको मौनी अमावस्या के दिन किसी गरीब और असहाय व्यक्ति को सफेद रंग के वस्त्रों का दान करें। यह उपाय आपको कामयाबी दिलाने में कारगर होगा।

सिंह राशि
मौनी अमावस्या के दिन सूर्योदय के समय सूर्य देवता को जल चढ़ाएं और गरीबों में गेहूं दान करें। ऐसा करने से नए साल में आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या राशि
माघ अमावस्या के दिन जानवरों को हरे रंग का चारा खिलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

तुला राशि
मौनी अमावस्या के दिन कन्याओं को खीर का दान करना चाहिए। यह उपाय करने से आपको ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि
मौनी अमावस्या के दिन गुड़ और चना बंदरों को खिलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके शत्रुओं का नाश होगा और आप भयमुक्त रहेंगे।

धनु राशि
मौनी अमावस्या के दिन किसी मंदिर में चने की दाल दान करें और माथे पर पीले चंदन अथवा हल्दी का तिलक जरूर लगाएं। ऐसा करने से आपको समस्त प्रकार के सुखों की प्राप्ति होगी।

मकर राशि
माघ अमावस्या के दिन गरीब और बेसहारे लोगों को कंबल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी नौकरी में आ रही सभी तरह की परेशानियां दूर होंगी।

कुंभ राशि
मौनी अमावस्या के दिन काली उड़द की दाल दान और काले वस्त्रों का दान करें। ऐसा करने से आपके बिजनेस में आ रही सभी तरह की परेशानी दूर हो जाएगी।

मीन राशि
मौनी अमावस्या के दिन हल्दी और बेसन की मिठाई का दान करें। ऐसा करने से आपके जीवन में कभी भी धन की कोई कमी नहीं होगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*