जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कैबिनेट मिनिस्टर अनिल राजभर की माता का निधन, इलाके में शोक

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चन्दौली जनपद में सकलडीहा के रहने वाले उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व शिवपुर के विधायक अनिल राजभर की 70 वर्षीय माँ फुला देवी का शुक्रवार को सायंकाल 4:00 बजे स्वर्गवास हो गया। उनका उपचार लखनऊ के चिकित्सालय में किया जा रहा था। मौत की खबर सुनते हैं उनके चाहने वालों में शोक की
 
कैबिनेट मिनिस्टर अनिल राजभर की माता का निधन, इलाके में शोक

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चन्दौली जनपद में सकलडीहा के रहने वाले उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री व शिवपुर के विधायक अनिल राजभर की 70 वर्षीय माँ फुला देवी का शुक्रवार को सायंकाल 4:00 बजे स्वर्गवास हो गया। उनका उपचार लखनऊ के चिकित्सालय में किया जा रहा था। मौत की खबर सुनते हैं उनके चाहने वालों में शोक की लहर उमड़ पड़ी ।

माता के पार्थिव शरीर को कैविनेट मंत्री ने अपने मात्र भूमि सकलडीहा में लाने का निर्णय लिया है। पार्थिव शरीर शक्रवार की देर रात्रि तक सकलडीहा में पहुंचने की उम्मीद है। शनिवार को सुबह 9:00 बजे सकलडीहा आवास से कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की माताजी की शव यात्रा प्रारंभ होगी जो बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा के तट पर पंचतत्व में विलीन होगी।

कैबिनेट मंत्री के पिता रामजीत भारद्वाज भी दो बार विधायक रह चुके हैं । जिनका साथ पहले ही बिछड़ चुका है।पिता की मौत के बाद राजनीतिक विरासत को आगे पहुंचाने के लिए जन सेवा के भावना से कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर पिता के अधूरे कार्यों को मुकाम तक पहुंचाने में जुटे हुए हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*