जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

कमरकस कर केदारनाथ सिंह को MLC बनाने का काम करें भाजपा के लोग : अनिल राजभर

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के सकलडीहा में एमएलसी चुनाव की सरगर्मी बढ़ते ही भाजपा के दिग्गज नेता प्रचार प्रसार करते नजर आ रहे हैं। वहीं इस चुनाव में बूथ स्तर से लेकर कैबिनेट मंत्री स्तर के आला नेता प्रचार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने अपने आवास पर एक भाजपा कार्यकर्ताओं की
 
कमरकस कर केदारनाथ सिंह को MLC बनाने का काम करें भाजपा के लोग : अनिल राजभर

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के सकलडीहा में एमएलसी चुनाव की सरगर्मी बढ़ते ही भाजपा के दिग्गज नेता प्रचार प्रसार करते नजर आ रहे हैं। वहीं इस चुनाव में बूथ स्तर से लेकर कैबिनेट मंत्री स्तर के आला नेता प्रचार कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने अपने आवास पर एक भाजपा कार्यकर्ताओं की अहम बैठक बुलाई तथा प्रशिक्षित स्नातक चुनाव में प्रत्याशी केदारनाथ सिंह के समर्थन में जनता से अपील करते हुए कहा कि केदारनाथ सिंह को भारी से भारी मतों से विजय दिलाने का काम करें।

वहीं अपने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर हर मतदाता को आप बूथ पर ले जाकर वोट डलवाने का काम करें।

बताते चलें कि केदारनाथ सिंह के समर्थन में मंत्री जी कई जगह मीटिंग कर लोगों से अपील कर रहे हैं। मंत्री जी ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि सकलडीहा विधानसभा उत्तर प्रदेश की राजनीति में मायने रखता है। इसलिए भाजपा से प्रत्याशी केदारनाथ सिंह को जिताना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने अपने भाजपा कार्यकर्ताओं को आगाह करते हुए कहा कि चहनियां और सकलडीहा में आपको और जनसंपर्क करने की आवश्यकता है।

 अनिल  राजभर ने कहा कि समाज के विकास में एक शिक्षक की अहम भूमिका होती है और शिक्षक नेता देश के विकास में अगुवा का काम करता है। भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि बूथ-बूथ जाकर संबंधित वोटरों से अपील करें और अधिक से अधिक मतदान कराएं।

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने प्रधानमंत्री के कार्यों की भी सराहना करते हुए कहा कि वाराणसी आने वाले समय में ऐतिहासिक शहर कहलाएगा। प्रदेश सरकार के कार्यों को की सराहना करते हुए मंत्री जी ने कहा कि भाजपा हमेशा देश सहित जनता के हित में काम करती चली आ रही है। विरोधी जहां भी जा रहे हैं लोग उन्हें जवाबी तौर पर भाजपा को वोट देने की बात कर रहे हैं।

प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने सपा पर जमकर निशाना साधा कहा कि सपा विकास में बाधक का ही काम करती है। देश और प्रदेश के विकास से सपा का कोई लेना-देना नहीं है। सरकार कुछ अच्छा काम करने जाती है तो सपाई रोड़ा अटकाने का प्रयास जरूर करते हैं। सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आह्वान किया कि कमरकस कर केदारनाथ सिंह को जिताने का काम करें।

इस अवसर पर सूर्यमुनि तिवारी, संकठा राय, पूनम चैहान, अरविंद कुमार पांडेय, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विजय गुप्ता, रमाशंकर खरवार, गोपाल राय, अमित सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामधार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*