जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

किसानों की समस्या पर मंत्री व अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में धान की फसल अबकी बार पिछड़नी तय है। यह हवाहवाई बात नहीं, बल्कि खुद सिंचाई विभाग का दावा है। किसानों के सिंचाई की समस्या को लेकर सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू नरायनपुर पम्प कैनाल पर निरीक्षण करने पहुंचे तो अभियंताओं ने उन्हें पम्प कैनाल नहीं चलने की जानकारी दी और
 
किसानों की समस्या पर मंत्री व अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में धान की फसल अबकी बार पिछड़नी तय है। यह हवाहवाई बात नहीं, बल्कि खुद सिंचाई विभाग का दावा है। किसानों के सिंचाई की समस्या को लेकर सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू नरायनपुर पम्प कैनाल पर निरीक्षण करने पहुंचे तो अभियंताओं ने उन्हें पम्प कैनाल नहीं चलने की जानकारी दी और आगामी विलंब के बारे में बताया।

मनोज डब्लू ने सरकार व सिंचाई विभाग की मंशा पर सवाल खड़े किए। कहा कि नरायनपुर पम्प कैनाल विद्युत खराबी के कारण नहीं, बल्कि सरकारी तंत्र की गड़बड़ी की मार झेल रहा है। हाल फिलहाल जो स्थिति है कि नरायनपुर पम्प कैनाल से सिंचित कृषि भूमि को पानी मिलने में एक पखवारा से अधिक का समय लगना तय है।

किसानों की समस्या पर मंत्री व अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

दरअसल सपा के राष्ट्रीय सचिव मनोज सिंह डब्लू नरायनपुर पम्प कैनाल पहुंचे तो पाया कि कैनाल का संचालन पूरी तरह से ठप है। इसके मूल में विद्युत की उपलब्धता आड़े आ रही है जैसा कि सिंचाई विभाग के अभियंताओं ने सपा नेता को जानकारी दी। इसके बाद जब मनोज डब्लू ने विद्युत विभाग के एक्सईएन से टेलीफोन पर जवाब तलब किया तो उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग की लापरवाही से बिजली विभाग को 21 लाख की चपत लगी है और विद्युत उपकेंद्र पर लगे कई उपकरणों में यांत्रिक दोष आया है, जिसका हर्जाना सिंचाई विभाग देने में आनाकानी कर रहा था।

फिलहाल खराब यंत्रों को बदलने के लिए आगामी गुरुवार को टेंडर खोला जाएगा। ठेकेदार चयन के बाद मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने में करीब एक सप्ताह का समय लगना तय है, क्योंकि जिन उपकरणों की जरूरत है वह यूपी के बाहर हैदराबाद या महाराष्ट्र से मंगाए जाएंगे।

किसानों की समस्या पर मंत्री व अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान

इससे नाराज मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि चंदौली जनपद के किसान धान की नर्सरी डालने के लिए नरायनपुर पम्प कैनाल की ओर टकटकी लगाए गए हुए हैं। यह नरवन व महाईच समेत जनपद अन्य इलाकों के किसानों के साथ छल है। सरकार एक तरफ आय दोगुनी करने का दावा करती है, लेकिन किसानों के लिए कदम-कदम पर दुश्वारियों के कांटे बिछा रखे है। ऐसे में किसानों की उन्नति व तरक्की की उम्मीद करना बेमानी है।

…क्या कहते हैं अफसर

चंदौली नरायनपुर पम्प कैनाल के निरीक्षण के दौरान बातचीत में मूसाखांड प्रखण्ड के एक्सईएन ने बताया कि पम्प कैनाल पूरी तरह से ठीक है। विद्युत आपूर्ति के अभाव में पम्प कैनाल का संचालन नहीं हो पा रहा है। इसके लिए बिजली विभाग से समन्वय स्थापित किया गया है।

मीरजापुर जनपद के विद्युत विभाग के एक्सईएन ने कहा कि जले हुए उपकरणों की उपलब्धता प्रदेश में नहीं है। इसके लिए टेंडर कर दिया गया है जल्द ही ठेकेदार के जरिए हैदराबाद अथवा महाराष्ट्र से उपकरणों को उपलब्ध कराकर आपूर्ति बहाल की जाएगी। इसमें कम से कम एक सप्ताह का समय लग जाएगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*