जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने SDM को गिनायीं इलाके की समस्याएं

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में सोमवार को सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव के नेतृत्व में तहसील क्षेत्र के विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ग्यारह सूत्रीय मांग पत्र को उप जिला अधिकारी सकलडीहा प्रदीप कुमार को सौंपा गया। कहा जा रहा है कि इस दौरान सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने पत्र के माध्यम से
 
सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने SDM को गिनायीं इलाके की समस्याएं

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में सोमवार को सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव के नेतृत्व में तहसील क्षेत्र के विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर ग्यारह सूत्रीय मांग पत्र को उप जिला अधिकारी सकलडीहा प्रदीप कुमार को सौंपा गया।

कहा जा रहा है कि इस दौरान सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने पत्र के माध्यम से मांग किया कि तहसील क्षेत्र के विभिन्न संपर्क मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गया है।जिससे आये दिन सड़क दुर्घटनाओं में राहगीर घायल हो रहे हैं। इसे तत्काल गड्ढा मुक्त किया जाए सकलडीहा बाजार मे हो रहे सड़क तथा नाली निर्माण कार्य में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाते हुए अभिलंब निर्माण कार्य पूर्ण कराया जाए जिससे लोगों को समस्याओं से निजात मिल सके।

उन्होंने विद्युत आपूर्ति रोस्टर के अनुसार खराब ट्रांसफार्मर को 72 घंटे के अंदर बदलने तथा सकलडीहा उपकेंद्र पर लगे जलजमाव को दूर करने की मांग किया। वहीं कोविड-19 जैसे जानलेवा संक्रमण को देखते हुए कस्बा सहित क्षेत्र के सभी गांवों में दवा का छिड़काव तथा सकलडीहा चहनियां अस्पताल पर चिकित्सक तथा दवा उपलब्ध कराने का मांग किया।

उन्होंने सकलडीहा पीजी कॉलेज,जिला शिक्षा प्रशिक्षण केंद्र डायट,इंटर कॉलेज के परिसर में जलजमाव की समस्या दूर करने की मांग करते हुए ड्रेनो की सफाई व किसानों के मागं के अनुशार नहर एवं नलकूप के संचालन सुनिश्चित करने के साथ-साथ प्राकृतिक आपदा से हुई मौत के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता की मांग किया।

अंत में विधायक ने कहां की सभी समस्याओं का निस्तारण तीन दिन के भीतर नहीं किया गया तो उग्र समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।

इस मौके पर ब्लाक प्रमुख संजीव सिंह, सकलडीहा विधानसभा प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह ,नागेपुर प्रधान सुरेंद्र यादव,सेचन यादव,संदीप यादव सिंटू,पुतुल यादव,सहित अन्य समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद  रहे।

 

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*