जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

विधायक साधना सिंह ने किया विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चन्दौली जिला मुख्यालय पर स्थित पं कमलापति त्रिपाठी चिकित्सालय में मुगलसराय की विधायक साधना सिंह ने ‘विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ करते हुए कहा, “कोरोना का उपचार ही बचाव है।अगर हम ऐसा करें तो केवल कोरोना ही नहीं बल्कि अन्य बीमारी से भी बच सकते हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम में
 
विधायक साधना सिंह ने किया विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान  के द्वितीय चरण का शुभारंभ

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चन्दौली जिला मुख्यालय पर स्थित पं कमलापति त्रिपाठी चिकित्सालय में मुगलसराय की विधायक साधना सिंह ने ‘विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ करते हुए कहा, “कोरोना का उपचार ही बचाव है।अगर हम ऐसा करें तो केवल कोरोना ही नहीं बल्कि अन्य बीमारी से भी बच सकते हैं।

विधायक साधना सिंह ने किया विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान  के द्वितीय चरण का शुभारंभ

उन्होंने इस कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों, एएनएम, आशा बहनो, मलेरिया नियंत्रण के कर्मचारियों को संबोधित करते कहा कि मैं आवाहन करती हूँ कि हमें एक साथ कोरोना के खिलाफ जंग जीतनी है और हमें विषाणु जनित और जल जनित बीमारियों पर भी प्रभावी अकुंश लगाने के लिए वर्तमान अभियान को सफल बनाकर चन्दौली जनपद के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित रखना है।

आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने जो स्वच्छ भारत मिशन का अभियान चलाया है, वह वास्तव में संचारी रोगों के खिलाफ अभियान ही है।

विधायक साधना सिंह ने किया विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान  के द्वितीय चरण का शुभारंभ

आदरणीय योगी जी के नेतृत्व में उप्र सरकार द्वारा संचारी रोगों के बचाव के लिए 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले अभियान में संक्रामक रोगों को रोकने के लिए लोगों को विशेष रूप से जागरूक किया जाएगा।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी चन्दौली, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अभियंता नगर पंचायत चन्दौली और भाजपा के राघवेंद्र सिंह, दिलीप सोनकर, विद्यासागर गुप्ता, हेमनाथ, संतोष जायसवाल, यशवन्त सिंह, मिंटू आदि उपस्थित थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*