जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

शिक्षा व खेल व्यक्ति को उचाइयों पर ले जा सकता है : विधायक सुशील सिंह

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चन्दौली जिले के धानापुर विकास खण्ड के शहीद गांव में 65 वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कालेज में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने मां सरस्वती के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया । इस दौरान वहां उपस्थित लोगों को अपने संबोधन में उन्होंने
 
शिक्षा व खेल व्यक्ति को उचाइयों पर ले जा सकता है : विधायक सुशील सिंह

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चन्दौली जिले के धानापुर विकास खण्ड के शहीद गांव में 65 वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयी तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कालेज में सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने मां सरस्वती के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया ।

इस दौरान वहां उपस्थित लोगों को अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा व खेल मनुष्य को उचाईयों पर ले जा सकता है।लेकिन दोनों को लक्ष्य मानकर प्रयास करने से सफलता मिलती है। उन्होंने महाभारत के धनुर्धर अर्जुन के लक्ष्य को समझाते हुए कहा कि अर्जुन का लक्ष्य मछली की आँख थी जिसको उन्होंने भेदा। इसी तरह छात्र अपने लक्ष्य को मानकर प्रयास करे। सफलता अवश्य मिलेगी।

शिक्षा व खेल व्यक्ति को उचाइयों पर ले जा सकता है : विधायक सुशील सिंह

आगे भगवान राम के जीवन की चर्चा करते हुए कहा कि उनका जीवन भी संघर्ष पूर्ण रहा। संस्कार परिवार से मिलता है। संस्कृति सभ्यता अच्छी रही कर्म अच्छे रहे तो मरणोपरांत गुणगान होता है। वही ंउन्होंने कहा की छात्र पूरी ऊर्जा के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करे सफलता अवश्य मिलेगी।

कार्यक्रम को धनन्जय सिंह, डॉ रामप्रताप राय, संजय सिंह, विपिन सिंह, मदनपाल सिंह, अमला सिंह, दुर्गविजय सिंह, राकेश सिंह, रामानंद यादव सहित अन्य द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त किया गया। कार्य्रकम का संचालन अमरेंद्र कुमार सिंह व अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ नागेंद्र मिश्रा द्वारा किया।आगन्तुकों के प्रति विद्यालय के प्रबंधक आशीष विद्यार्थी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*