जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

देश को एकता में पिरोने में दीनदयाल उपाध्याय का अहम योगदान : सुशील सिंह

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के धानापुर पूर्वी भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने शुक्रवार को रामलीला मैदान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का 104वीं जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह व विशिष्ट अतिथि मण्डल प्रभारी बुध्धुलाल विश्वकर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र
 
देश को एकता में पिरोने में दीनदयाल उपाध्याय का अहम योगदान : सुशील सिंह

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के धानापुर पूर्वी भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेश तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने शुक्रवार को रामलीला मैदान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का 104वीं जयंती पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह व विशिष्ट अतिथि मण्डल प्रभारी बुध्धुलाल विश्वकर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।वही उनके जीवन चरित्र पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।

सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय पत्रकार होने के साथ साथ चिंतक व लेखक भी थे।उनकी असामयिक मृत्य से यह स्पष्ट है कि जिस धारा में वे भारतीय राजनीति को ले जाना चाहते थे।वह धारा हिंदुत्व की थी।उनकी जीवन प्रणाली , कला, साहित्य, दर्शन सब भारतीय संस्कृति थी।उनकी सोच थी कि समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति को योजना का लाभ मिलना चाहिए। आज पार्टी उनके सिद्धांतों को आत्मसात कर कार्य कर रही है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के राष्ट्रजीवन दर्शन के निर्माता माने जाते है।उनका उद्देश्य स्वतंत्रता की पुनर्रचना के प्रयासों के लिए विशुद्ध भारतीय तत्व दृष्टि प्रदान करना था।उन्हें जनसंघ की आर्थिक नीति का रचनाकार माना जाता है। उनकी सोच थी कि सामान्य मानव का सुख आर्थिक विकास से हो सकता है।

इस मौके पर मण्डल प्रभारी बुध्धुलाल विश्वकर्मा, मण्डल अध्यक्ष राजेश तिवारी, सांसद प्रतिनिधि रामजी तिवारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य गणेश अग्रहरि, राधेश्याम सिंह,युवा मंडल संयोजक चंद्रभान मौर्य, मण्डल महामंत्री अनिल श्रीवास्तव, श्यामसुंदर सिंह, मृत्युंजय सिंह दीपु, अशोक सिंह, मनोज सिंह,अवधेश खरवार, शैलेंद्र तिवारी, विकास गुप्ता, संजीवन मिश्रा, सोनू गुप्ता, संजय मिश्रा,सिंटू उपाध्याय आदि रहे।संचालन श्रीराम चौबे ने किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*