जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बारिश ने दी मानसून आगमन की दस्तक, उमस व गर्मी से लोगों को मिली राहत

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर में गुरुवार को बारिश ने मानसून आगमन का दस्तक दिया। लगभग आधे घंटे बारिश से दिनभर मौसम सुहाना बना रहा। वहीं किसानों को इस बार मानसून में अच्छी बारिश की उम्मीद है। मौसम में बदलाव से लोगों को काफी हद तक उमस व गर्मी से राहत मिली। हालांकि निचले इलाकों
 
बारिश ने दी मानसून आगमन की दस्तक, उमस व गर्मी से लोगों को मिली राहत

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के पीडीडीयू नगर में गुरुवार को बारिश ने मानसून आगमन का दस्तक दिया। लगभग आधे घंटे बारिश से दिनभर मौसम सुहाना बना रहा। वहीं किसानों को इस बार मानसून में अच्छी बारिश की उम्मीद है। मौसम में बदलाव से लोगों को काफी हद तक उमस व गर्मी से राहत मिली। हालांकि निचले इलाकों में जलनिकासी के दावे फेल हो गए।

बताते चलें कि कृषि प्रधान जिले में जून माह की शुरुआत के साथ ही किसानों को बारिश के लिए आसमान में टकटकी लगी है। ताकि खरीफ सीजन की फसलों की बुआई की शुरुआत की जा सके। मौसम के बदलते रूख को देखते हुए किसान धान की रोपाई की तैयारी में जुट गए हैं।

किसानों का कहना है कि नहरों का संजाल बिछा है लेकिन विभागीय लापरवाही से हर साल टेल तक पानी नहीं पहुंच पाता है। ऐसे में मानसून का सही समय पर आगमन जरूरी है। उधर, मौसम में बदलाव से लोगों को उमस व गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली। हवा में हल्की नमी के साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिली।

हालांकि निचले इलाकों में बारिश की वजह से जलभराव की समस्या भी दिखने लगी है। मानसून से पहले प्रशासन के जलनिकासी के दावे फेल होने लगे हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*