जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चुनाव की आहट तेज, ग्राम प्रधान पद के लिए 2.42 लाख मत पत्रों की आयी खेप

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। जिले में ग्राम प्रधान पद के लिए 2.42 लाख मत पत्रों की खेप पहुंची। इसे सदर ब्लाक परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया। इसके पूर्व नई दिल्ली व रामनगर से ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत,
 
चुनाव की आहट तेज, ग्राम प्रधान पद के लिए 2.42 लाख मत पत्रों की आयी खेप

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। जिले में ग्राम प्रधान पद के लिए 2.42 लाख मत पत्रों की खेप पहुंची। इसे सदर ब्लाक परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया। इसके पूर्व नई दिल्ली व रामनगर से ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत व जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 54 लाख मत पत्र आ चुके हैं। मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद मतदाताओं की संख्या घटने-बढ़ने पर अतिरिक्त मत पत्र मंगाए जा सकते हैं।

निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए अभी अधिसूचना जारी नहीं की है। लेकिन तैयारी जोरों पर है। मतदाता सूची की प्रीटिग का कार्य चल रहा है। 22 जनवरी को इसका अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। जरूरत के मुताबिक मत पत्रों की खेप भी मंगाई जा रही है। ग्राम प्रधान के लिए प्रयागराज से 17 पेटी में भरकर 2.42 लाख मत पत्र जिले में मंगाए गए हैं। इन्हें सदर ब्लाक में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। दरअसल जिले में 734 ग्राम पंचायतें हैं। चुनाव में इस बार लगभग 15 लाख मतदाता होंगे। निर्वाचन विभाग के अधिकारियों के अनुसार निर्वाचक नामावली के प्रकाशन के बाद मतदाताओं की संख्या घटने-बढ़ने पर अतिरिक्त मत पत्र मंगाए जाएंगे।

पारदर्शिता का रखा जा रहा ध्यान

पंचायत चुनाव में पारदर्शिता बनाए रखने की चुनौती है। ऐसे में जिला प्रशासन फूंक-फूंककर कदम उठा रहा है। निर्वाचन नामावली के मुद्रण का काम दूसरे जनपद में कराया जा रहा है। गुरुवार को जिले में सूची पहुंच जाएगी। शुक्रवार को ब्लाक, तहसील मुख्यालय समेत बूथों पर अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। इसके बाद नामावली में किसी तरह का परिवर्धन अथवा विलोपन संभव नहीं है।

सहायक निर्वाचन अधिकारी, पंचस्थानी चुनाव कैलाश यादव का कहना है कि ग्राम प्रधान के लिए जिले में 2.42 लाख मतपत्र प्रयागराज से मंगाए गए हैं। ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत, ग्राम पंचायत व जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 54 लाख मत पत्र पहले ही आ चुके हैं। मतदाताओं की संख्या घटने-बढ़ने पर और मत पत्र मंगाए जा सकते हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*