जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

समाजवादी पार्टी ने संस्थापक मुलायम सिंह का मनाया जन्मदिन, किया दीर्घायु होने की कामना

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिला के चकिया में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर स्थित निर्भय दास हनुमान मंदिर पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक व संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 82 वां जन्म दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ रविवार को मनाया गया।
 
समाजवादी पार्टी ने संस्थापक मुलायम सिंह का मनाया जन्मदिन, किया दीर्घायु होने की कामना

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिला के चकिया में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर स्थित निर्भय दास हनुमान मंदिर पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक व संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 82 वां जन्म दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ रविवार को मनाया गया।

 जिसमें पूर्व विधायक पूनम सोनकर ने नेताजी के दीर्घायु होने की कामना किया। कहा कि नेताजी हमेशा गरीब मजदूर किसान नौजवान और महिलाओं को न्याय व सम्मान की लड़ाई लड़ते रहे, और देश के रक्षा मंत्री बनकर के देश के सैनिकों का सम्मान बढ़ाने का काम किया। उत्तर प्रदेश का जितना विकास नेताजी और अखिलेश यादव के सरकार में हुआ उतना विकास कार्य आज तक किसी सरकार में नहीं हुआ। वहीं युवजन सभा के पूर्व जिला महासचिव मुश्ताक अहमद खां ने नेताजी के जन्म दिवस की बधाई देते हुए कहा कि उनके कार्यो की जितनी भी सराहना किया जाय कम है। कहा नेताजी ने अपनी सरकार में हर वर्गो के लोगों को एक साथ लेकर चलने का काम करते थे। वह महिलाओं, किसानों, बेरोजगारों, दलितों के लिए शुरु से ही लड़ाई लड़ते आ रहें हैं। इस दौरान पूर्व विधायक पूनम सोनकर ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केक काटा और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर नेताजी के जन्म दिवस की खुशियां मनाई। 

इस दौरान प्रभु नारायण यादव, मुस्ताक अहमद खान, अनिल मिश्रा, इंजीनियर प्रवीण सोनकर, पिंटू बाबा, त्रिलोकी पासवान, मृत्युंजय पांडेय, महेंद्र सिंह,  दशरथ सोनकर, सुनील सिंह, अजय मौर्य, रवि प्रकाश चौबे, राम लाल यादव, संजय यादव, संतोष यादव, रामबरन निषाद, राकेश मोदनवाल आदि पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*