जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

आप भी संतोष खरवार जैसी पहल से खुशहाल कर सकते हैं गरीबों की दिवाली..!

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में एक नगर पालिका के चेयरमैन ने दीपावली पर चीन निर्मित दीयों से तौबा कर स्वदेशी अपनाने और रोजगार बढ़ाने के लिए एक शानदार पहल की है। प्रशासन के साथ स्वयं सेवी संगठनों के प्रयास में मदद करने के लिए एक गरीब की खास अंदाज में मदद की। बुधवार को नगर पालिका चेयरमैन
 
आप भी संतोष खरवार जैसी पहल से खुशहाल कर सकते हैं गरीबों की दिवाली..!

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में एक नगर पालिका के चेयरमैन ने दीपावली पर चीन निर्मित दीयों से तौबा कर स्वदेशी अपनाने और रोजगार बढ़ाने के लिए एक शानदार पहल की है। प्रशासन के साथ स्वयं सेवी संगठनों के प्रयास में मदद करने के लिए एक गरीब की खास अंदाज में मदद की।

आप भी संतोष खरवार जैसी पहल से खुशहाल कर सकते हैं गरीबों की दिवाली..!

बुधवार को नगर पालिका चेयरमैन संतोष खरवार ने महमूदपुर निवासी वृद्धा प्रभावती प्रजापति से 30 हजार दीये खरीदकर बुजुर्ग महिला के चेहरे पर मुस्कान ला दी। इससे न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को दोहराया बल्कि इस रोजगार से मुंह मोड़ रहे लोगों को रोशनी की एक किरण भी दिखाई । साथ ही उन्होंने अन्य लोगों से भी दीपावली पर दीये खरीदने की अपील की। बदलते वक्त के साथ त्योहारों का स्वरूप बदल गया है। परंपरागत ढंग से मनाने जाने वाले त्योहार अब हाईटेक होते जा रहे है। जहां पहले दीपावली पर लोग दीयों से अपने घर-आंगन को रोशन करते थे अब रंग-बिरंगी झालरों से मकानों, दुकानों की शोभा बढ़ा रहे हैं। इलेक्ट्रिक झालरों के बढ़ते इस्तेमाल से दीये का इस्तेमाल कम हो गया। जिससे दियों की मांग कम हुई।

बुधवार को चेयरमैन संतोष खरवार ने अपना हाथ आगे बढ़ाया। उन्होंने बताया कि भाजपा जिला महामंत्री अखिल पोद्दार के यहां वृद्धा दीये बेचने आई थी। उन्होंने उससे दीये खरीदे।

संतोष खरवार ने बताया कि इससे स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा मिलेगा तथा उसकी मदद भी होगी। उन्होंने अन्य लोगों से भी अपील की कि दीपावली पर मिट्टी के दीये जलाकर घरों रोशन करें। उन्होंने बताया कि ये दीये दामोदरदास पोखरा, मानसरोवर पोखरा, अलीनगर, बिछड़ी,मुग़लचक पोखरों पर जलाया जाएगा।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*