जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

नौगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष समेत 7 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ में कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीकांत विश्वकर्मा ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। दुर्गा मंदिर के पोखरे पर उन्होंने जिला सचिव देवी प्रसाद चौबे को इस्तीफा देते हुए कहा कि कांग्रेस को लखनऊ या दिल्ली से नहीं बल्कि गांव या ब्लॉक का स्तर से चलाने की
नौगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष समेत 7 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ में कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीकांत विश्वकर्मा ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। दुर्गा मंदिर के पोखरे पर उन्होंने जिला सचिव देवी प्रसाद चौबे को इस्तीफा देते हुए कहा कि कांग्रेस को लखनऊ या दिल्ली से नहीं बल्कि गांव या ब्लॉक का स्तर से चलाने की जरूरत है।

ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीकांत विश्वकर्मा ने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं को सम्मान न मिलने के कारण कांग्रेस पार्टी छोड़ रहे हैं। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी की नीतियों का विरोध करते हुए पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने एक साथ अपना इस्तीफा दिया है।

जिलाध्यक्ष अपनी मनमानी व कमियों को छिपा रहे हैं। हम इनके काले चिट्ठे की जानकारी दिल्ली जाकर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को भी देंगे। आरोप लगाया कि एक साल पहले तक जो पार्टी में सदस्य भी नहीं थे उन्हें जिम्मेदारी दे दी जा रही है, निष्ठावान कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनी जा रही है।

इस्तीफा देने वालों में ब्लॉक उपाध्यक्ष गफ्फार, राम लखन भारती, प्रभु नारायण तथा कांग्रेस पार्टी के न्याय पंचायत प्रभारी प्रसिद्ध, कमलेश साहनी, प्रेमनाथ खरवार अन्य लोग शामिल हैं।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*