जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

अब तो चंदौली में रिकॉर्डतोड़ गति से बढ़ रहा है कोरोना, आज निकले 72 मरीज

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चन्दौली जिले में लगातार कोरोना मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। मानो जैसे अब इस पर कोई लगाम ही नहीं लगने वाली है। कोरोना की रिपोर्ट में 72 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनके आधार पर अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2650 तथा एक्टिव मरीजों की संख्या 580 हो गई है।
 
अब तो चंदौली में रिकॉर्डतोड़ गति से बढ़ रहा है कोरोना, आज निकले 72 मरीज

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चन्दौली जिले में लगातार कोरोना मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। मानो जैसे अब इस पर कोई लगाम ही नहीं लगने वाली है। कोरोना की रिपोर्ट में 72 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। जिनके आधार पर अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2650 तथा एक्टिव मरीजों की संख्या 580 हो गई है।

जिला अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार
आज प्राप्त परिणाम में 72 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुयी है, जिनमें से 1 बच्ची व 20 महिलाएं तथा 51 पुरूष शामिल हैं। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं।

इन लोगों में 1 स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी, 9 रेलवेकर्मी, 3 अध्यापक प्राईमरी स्कूल के, 9 इण्डस्ट्रियल एरिया रामनगर फैक्ट्री कर्मी, 1 रिपोर्टर, 1 जूते-चप्पल की दुकान वाला, 1 जनरल स्टोर वाला, 1 आरो रिपेयर वर्कर, 8 किसान, 13 गृहणी, 1 लेबर, 2 प्राईवेट जॉब वाले, 7 छात्र, 2 ट्रांसपोर्ट बिजनेस करने वाले लोग शामिल हैं।

जनपद चन्दौली में ये लोग क्रमशः बरहनी के 3, चकिया के 27, चन्दौली ब्लाक 1, धानापुर के 1, नौगढ़ के 1, नियामताबाद के 4, डी.डी.यू नगर के 33, सकलडीहा के 2 रहने वाले हैं। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है।

इसके साथ ही साथ आज एल-1 से 10 व्यक्ति डिस्चार्ज किये गये हैं। जनपद में कोविड जांच हेतु आज कुल 938 नमूने संग्रहित किये गए हैं।
इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 2650 केस हो गए हैं व इनमें एक्टीव केस की संख्या 580 है। 1432 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके हैं तथा 614 व्यक्तियों ने होम आईसोलेशन पूर्ण कर लिया है। अब तक कुल 24 मृत्यु हो चुकी है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*