जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

20 नवंबर को चंदौली जिले में होगा भाजपा के नए जिलाध्यक्ष का चुनाव

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में भारतीय जनता पार्टी को अब जल्द ही नया जिलाध्यक्ष मिलने वाला है। इसके लिए भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी के जिलाध्यक्ष के चुनाव के लिए 20 नवंबर को जिला कार्यालय में तैयारी कर रखी है। 20 को ही नामांकन व चुनाव होगा। मतदाताओं की सूची रविवार को जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में भारतीय जनता पार्टी को अब जल्द ही नया जिलाध्यक्ष मिलने वाला है। इसके लिए भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी के जिलाध्यक्ष के चुनाव के लिए 20 नवंबर को जिला कार्यालय में तैयारी कर रखी है। 20 को ही नामांकन व चुनाव होगा।

मतदाताओं की सूची रविवार को जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा व जिला सहचुनाव अधिकारी मीना चौबे की देख रेख में जिला कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई है। नामांकन सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक होगा और नामांकन पत्रों की जांच दोपहर एक से डेढ़ बजे तक होगी। नाम वापसी दोपहर डेढ़ से ढाई बजे तक होगी।

इस बात की जानकारी देते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय ने कहा कि पार्टी के दिशा निर्देश पर तैयारी की जा रही है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*