जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस में महिला के साथ छेड़खानी, आरोपी अरेस्ट

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चन्दौली जिले के पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलवे जंक्शन पर पाटलीपुत्र से चंडीगढ़ जा रही पूजा स्पेशल चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस में महिला के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। मामले में शिकायत मिलने पर जीआरपी ने कार्रवाई भी की है। बताया जा रहा है कि महिला द्वारा शोर मचाने पर कोच में सफर
 
चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस में महिला के साथ छेड़खानी, आरोपी अरेस्ट

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चन्दौली जिले के पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलवे जंक्शन पर पाटलीपुत्र से चंडीगढ़ जा रही पूजा स्पेशल चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस में महिला के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। मामले में शिकायत मिलने पर जीआरपी ने कार्रवाई भी की है।

बताया जा रहा है कि महिला द्वारा शोर मचाने पर कोच में सफर कर रहे अन्य यात्रियों ने आरोपी को पकड़ कर कंट्रोल को सूचना दी। ट्रेन के डीडीयू जंक्शन पहुँचते ही जीआरपी और आरपीएफ ने ट्रेन को अटेंड किया और आरोपी को थाने ले आयी।

जानिए पूरा मामला

दरसअल सोमवार को पूजा स्पेशल चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की कोच संख्या बी-5 के सीट नम्बर 20 पर सफर कर रही थी, जिसके साथ उसी कोच की 17 नम्बर सीट पर सफर कर रहे यात्री ने छेड़खानी की हैं।

बताया जा रहा है कि महिला के शोर मचाने के बाद कोच के अन्य यात्री महिला के पास पहुँच गए। महिला के द्वारा उक्त यात्री पर छेड़खानी के आरोप के बाद अन्य यात्रियों ने उसे पकड़ लिया। इसके साथ किसी यात्री ने मामले की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। जिसके बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने ट्रेन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुँचते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिए और थाने ले आयी।

वहीं महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर जीआरपी ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया और आगे को कार्रवाई कर रही है।

इस संबंध में जीआरपी प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि आरोपी यात्री का नाम निरंजन सिंह है, जो सरबेगा, सोनपुर बिहार रहने वाला है। यह पटना से रुड़की जा रहा था। ट्रेन डीडीयू जंक्शन पहुँचने के पूर्व कंट्रोल से उक्त मामले की जानकारी के आधार पर ट्रेन को जीआरपी की टीम ने अटेंड किया। एक महिला द्वारा निरंजन सिंह पर छेड़खानी का आरोप लगाया जा रहा था। महिला द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*