जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के नौगढ़ कस्बा स्थित कैंप कार्यालय में सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान व्यापरियों की समस्याओं पर मंथन किया गया। वही समस्याओं को दूर कराने पर रणनीति बनाई गई। मुख्य अतिथि विजय कपूर वाराणसी मंडल अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त
 
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के नौगढ़ कस्बा स्थित कैंप कार्यालय में सोमवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान व्यापरियों की समस्याओं पर मंथन किया गया। वही समस्याओं को दूर कराने पर रणनीति बनाई गई।

मुख्य अतिथि विजय कपूर वाराणसी मंडल अध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाया। कहा संगठन व्यापारी हित की रक्षा करने का कार्य करता है। वही मांगों को शासन और प्रशासन के माध्यम से पूर्ण कराने में तत्पर है।

साथ ही कहा कि केंद्र सरकार की योजना ऑनलाइन बिजनेस पर तत्काल रोक लगाया जाना चाहिए। इससे व्यापार पर काफी असर पड़ रहा है।

विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत ने कहा कि पहले हम व्यापारी है, व्यापार मंडल किसी भी दल से बड़ा संगठन होता हैं और व्यापारियों के हितों की रक्षा करने में तत्पर रहते है।

प्रदेश मंत्री चंद्रेश्वर जायसवाल ने कहा व्यापारी जीवन काल में सरकार को काफी धन टैक्स के रूप में देता रहा है, जिसका प्रयोग सरकार विकास कार्यों में करती है। व्यापारियों के सराहनीय योगदान को देखते हुए 60 साल आयु पूरा करने पर पेंशन का प्रावधान होना चाहिए।

इसमें देव जायसवाल, राजकुमार पाल, अभिमन्यु प्रजापति, लाल साहब, अशोक पटेल, रणजीत केशरी, गणेश केशरी, सुरेश कुमार,गुलफान खान,हनुमान सेठ, संजय केशरी, विष्णु, शमशेर सिंह,संजीव जायसवाल आदि मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*