जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

श्री सेवा सामाजिक संस्था द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में सेवा सामाजिक संस्था द्वारा नगर के स्थित एक होटल में शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। बताते चलें कि संस्था की शुरुआत करोना काल में हुई थी पर अभी तक कोविड की भयावता की वजह से शपथग्रहण ओर स्थापना दिवस नही हो पाया था, जो 31जनवरी को किया गया। जिसमें
 
श्री सेवा सामाजिक संस्था द्वारा शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में सेवा सामाजिक संस्था द्वारा नगर के स्थित एक होटल में शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बताते चलें कि संस्था की शुरुआत करोना काल में हुई थी पर अभी तक कोविड की भयावता की वजह से शपथग्रहण ओर स्थापना दिवस नही हो पाया था, जो 31जनवरी को किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रमुख उद्यमी विष्णु कांत अग्रवाल ने सदस्यों सहित सभी पदाधिकारियों को सेवा कार्य करने की शपथ दिलाई, जिसमें अध्यक्ष सतीश जिंदल उपाध्यक्ष, विक्रम चौधरी, डॉ ओपी सिंह, सचिव शिव कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष देश दीप मित्तल, सह सचिव नरेंद्र अरोरा, मंत्री आलोक सिंह, सह मंत्री डॉ मनोज कुमार सिंह और मुख्य प्रवक्ता आशाराम यादव सहित सभी सदस्यों ने निष्ठा भावना से शपथ लिया।

इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि संस्था तभी मजबूत होती है जब हम सभी एक दूसरे से कंधा से कंधा मिलाकर एक साथ सेवा कार्य करने के लिए तत्पर रहें। समर्पण सेवा भावना से ही कोई भी कार्य सफल हो सकता है। उन्होंने संस्था को भरोसा दिलाया कि भविष्य में कभी भी कोई मेरी जरूरत पड़े तो मैं सदैव तैयार रहूंगा।

इस दौरान विशिष्ट अतिथि आत्माराम तुलस्यान ने कहा कि नगर में यह संस्था गरीबों असहाय व जरूरतमंदों के लिए बहुत अच्छा कार्य कर रही है ओर उन्होंने प्रोत्सहित होकर संस्था को 11 हजार रूपये का चेक दिया।

इस दौरान संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष सतीश कुमार जिंदल ने संस्था के लोगों को कहा कि अगर आप सभी का सहयोग व प्यार इसी प्रकार मिलता रहा तो संस्था द्वारा असहाय लोगों की भरपूर मदद की जा सकती है। अभी तक के संस्था द्वारा किये मुख्य कार्यों में असहायों, गरीबी रेखा के नीचे जीने वाले जरूरतमंदों के लिए सुभाष पार्क के सामने नेकी की दुकान और कैलाशपुरी मोड़ के सामने सेवा निशुल्क चिकित्सालय का संचालन किया जा रहा है। आगे भी संस्था द्वारा कई योजनाएं बनाई जा रही हैं जिसको संस्था के मित्रों के सहयोग से उन पर भी बहुत जल्द कार्य किया जाएगा।

इस मौके पर संस्था के रतन श्रीवास्तव ने कहा कि संकटकाल में जिसका भी जन्म हुआ है सब ने इतिहास रचा है। उन्होंने भगवान राम, कृष्ण व अकबर के बारे में बताया कि इन सभी लोगों का जन्म संकट काल में ही हुआ था। बाद में यह लोग महान हुए। उसी प्रकार से इस संस्था का जन्म कोरोना काल में हुआ है। निश्चित है इसका परिणाम सुखद होगा और ऐतिहासिक कार्य करने के लिए अग्रसर होगा।

इस दौरान नरेंद्र पाल सिंह, राजीव गुप्ता, डॉक्टर ओपी सिंह, आलोक सिंह, विजय राय आदि लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए इस मौके पर विक्रम चौधरी, देशदीप मित्तल, बासुदेव यादव, सरदार रंजीत सिंह, नरेंद्र अरोड़ा, कैलाश मित्तल, आनंद तोदी, ओ पी जिन्दल, मोहित बागड़िया, संजय शर्मा, संजय सिंह, डॉक्टर आनंद श्रीवास्तव, डॉक्टर मनोज सिंह, राजू निगम, राजकुमार अग्रवाल, विनोद राठौड़, राजू सेठ, रतन अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिव शिव कुमार अग्रवाल, धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष सतीश कुमार जिंदल व संचालन आशाराम यादव एवं नरेंद्र पाल सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*