जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता को अंगवस्त्रम व च्यवनप्राश देकर किया गया सम्मानित

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में सैयदराजा विधानसभा सांसद प्रतिनिधि रामजी तिवारी के नेतृत्व में गुरुवार को कार्यकर्ता सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय मंत्री व सांसद ड़ा0 महेन्द्रनाथ पांडेय द्वारा दिए गए अंगवस्त्रम, झोला व च्यवनप्राश देकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि भाजपा
 
भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता को अंगवस्त्रम व च्यवनप्राश देकर किया गया सम्मानित

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में सैयदराजा विधानसभा सांसद प्रतिनिधि रामजी तिवारी के नेतृत्व में गुरुवार को कार्यकर्ता सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसमें केंद्रीय मंत्री व सांसद ड़ा0 महेन्द्रनाथ पांडेय द्वारा दिए गए अंगवस्त्रम, झोला व च्यवनप्राश देकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओ को सम्मानित किया गया।

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि भाजपा वह पार्टी है जो कार्यकर्ताओं का सम्मान व अधिकार देने का कार्य करती है। निचले पायदान पर कार्य करने वाला कार्यकर्ता पार्टी के लिए अहम हिस्सा होता है। कार्यकर्ताओ के बल पर पार्टी बड़ी बड़ी लड़ाइयां लड़ती है।

आज केंद्रीय मंत्री व सांसद ड़ा0 महेन्द्रनाथ पांडेय ने कार्यकर्ताओं को सम्मान देकर काफी सराहनीय कार्य किए है। इससे कार्यकर्ताओ में नई शक्ति के साथ आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। पार्टी देश व प्रदेश में विकास की नई गाथा लिखने पर तेजी से काम कर रही है।

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि जिला पंचायत रमेश राय, धानापुर पूर्वी मण्डल अध्यक्ष राजेश तिवारी, अरविंद खरवार, अग्रहरि, कामेश्वर राय, आलोक राय, मोहन राय, चंद्रभान राय आदि लोग मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*