जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

जानिए अनिल राजभर और भाजपा को क्या-क्या कह गए ओमप्रकाश राजभर

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, सकलडीहा क्षेत्र के नई बाजार स्थित रामलीला मैदान में आयोजित अपने वंशावली के महापुरुष सुहेलदेव राजभर की 1012 वी जयंती समारोह में सामिल हुये। नई बाजार के रामलीला मैदान में अपने वंशावली के महापुरुष सुहेलदेव राजभर की 1012वीं जयंती मनाते हुए सुभासपा के
 
जानिए अनिल राजभर और भाजपा को क्या-क्या कह गए ओमप्रकाश राजभर

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, सकलडीहा क्षेत्र के नई बाजार स्थित रामलीला मैदान में आयोजित अपने वंशावली के महापुरुष सुहेलदेव राजभर की 1012 वी जयंती समारोह में सामिल हुये। नई बाजार के रामलीला मैदान में अपने वंशावली के महापुरुष सुहेलदेव राजभर की 1012वीं जयंती मनाते हुए सुभासपा के अध्यक्ष ने अपने वजूद का परिचय दिया।ओमप्रकाश राजभर का यह जयंती समारोह आने वाले विधानसभा चुनाव की गर्माहट महसूस करा रहा था।


इस संबंध में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जिस सुहेलदेव का इतिहास कोई जानने वाला नही था अब उन्हीं सुहेलदेव के बहाने राजभर वोटरों को साधने के लिए भारतीय जनता पार्टी लग गई है। जिसका परिणाम है कि बहराइच में सुहेलदेव राजभर की प्रतिमा लगाकर, उनको ऐतिहासिक पुरुष की संज्ञा देते हुए सरकार ने पुण्यतिथि मनाया। जब भाजपा के लोंगों को वोट लेना होता है तब सुहेलदेव को राजभर बताकर पीठ थपथपाते है। जब डाक टिकट जारी करना हुआ तो उनके नाम के आगे राजभर लिखने से परहेज करने लगे।


हमारे विधानसभा में सुहेलदेव के नाम से डाक टिकट जारी किया जा रहा था तो मैंने डाक टिकट पर राजभर लिख कर जारी करने के लिए कहा तो मना कर दिया गया।अब सुहेलदेव को क्षत्रिय बताया जा रहा है।


भारतीय जनता पार्टी राजभर को ठगने का काम करती है। अब भजपा के मंसूबे पर हम लोग पानी फेरने के लिए काफी हैं। सुहेलदेव राजभर थे हम उनके वंशज हैं और मांग करते हैं कि सुहेलदेव के नाम पर जो भी कार्य किया जा रहा है उनके नाम के आगे राजभर अंकित होना चाहिए। अगर यह नहीं हो रहा है तो उनके साथ रहने वाले राजभर हिजड़े और नामर्द है।


ओमप्रकाश राजभर का सीधा सीधा निशाना उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर पर था ।वह सरकार में शामिल हैं और उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी के सरकार के कैबिनेट मंत्री भी है। भाजपा सरकार द्वारा राजभर नहीं लगाए जाने के कारण इसारो इसारो में अनिल राजभर को नामर्द व हिजड़े जैसे शब्दों से नवाज दिया। ओमप्रकाश राजभर को सुनने के लिए राजभर समाज के हजारों की संख्या में लोग जुटे रहें और फील्ड खचाखच भरी रही।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*