जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली जिले में एक और मौत, 37 नए कोरोना पॉजिटिव निकले

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चन्दौली जिले में लगातार बढ़ रही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की तादात व ग्रसित मरीजों की मौत संख्या में वृद्धि हो रही है। जिसके आधार पर आज कुल 37 कोरोना पॉजिटिव लोग पाए गए हैं तथा एक की मौत हो गयी है। जिसके आधार पर अब जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2578 व एक्टिव मरीजों
 
चंदौली जिले में एक और मौत, 37 नए कोरोना पॉजिटिव निकले

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चन्दौली जिले में लगातार बढ़ रही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की तादात व ग्रसित मरीजों की मौत संख्या में वृद्धि हो रही है। जिसके आधार पर आज कुल 37 कोरोना पॉजिटिव लोग पाए गए हैं तथा एक की मौत हो गयी है।
जिसके आधार पर अब जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2578 व एक्टिव मरीजों की संख्या 533 हो गई है।

जिलाधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार
आज प्राप्त परिणाम में 37 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुयी है। जिनमें से 14 महिलाएं तथा 23 पुरूष शामिल हैं। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं।

इनमें से 7 रेलवेकर्मी, 1 पुलिस विभाग का कर्मचारी, 2 इण्डस्ट्रियल एरिया रामनगर फैक्ट्री कर्मी, 1 जूते-चप्पल की दुकान वाला, 1 बिल्डिंग मैटेरियल वाला, 1 गैस चुल्हे की दुकान करने वाला, 1 आटो ड्राईवर, 1 डिग्री कालेज क्लर्क, 1 किसान, 9 गृहणी, 1 लेबर, 1 प्राईवेट हास्पिटल वार्ड ब्वाय, 7 छात्र संक्रमित हैं। जनपद चन्दौली में ये क्रमशः चहनिया के 1, चकिया के 4, चन्दौली ब्लाक 8, धानापुर के 1, नियामताबाद के 5, डी.डी.यू नगर के 15, सकलडीहा के 1, शहाबगंज के 1 रहने वाले हैं। 1 व्यक्ति सुल्तानपुर जिले से संबंधित है।

इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है। आज एल-1 से 24 व्यक्ति डिस्चार्ज किये गये है व 1 की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुअी है। जनपद में कोविड जांच हेतु आज कुल 1324 नमूने संग्रहित किये गए।

इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 2578 केस हो गए हैं। इनमें एक्टीव केस की संख्या 533 है। 1422 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके हैं तथा 599 व्यक्तियों ने होम आईसोलेशन पूर्ण कर लिया है। अब तक कुल 24 मृत्यु हो चुकी है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*