जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली में एक और मौत के साथ कोरोना का धमाका, 65 लोगों को बनाया शिकार

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चन्दौली जिले में लगातार कोरोना पॉजिटिव व मरीजों मरने की तादात बढ़ती ही जा रही है, जिसके क्रम में 65 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आयी है तो वहीं एक मरीज की मौत भी हुई है। जिसके आधार पर अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2911 तथा एक्टिव मरीजों की संख्या 383 हो गई
 
चंदौली में एक और मौत के साथ कोरोना का धमाका, 65 लोगों को बनाया शिकार

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चन्दौली जिले में लगातार कोरोना पॉजिटिव व मरीजों मरने की तादात बढ़ती ही जा रही है, जिसके क्रम में 65 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आयी है तो वहीं एक मरीज की मौत भी हुई है। जिसके आधार पर अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2911 तथा एक्टिव मरीजों की संख्या 383 हो गई है। वहीं मौत का आंकड़ा बढ़कर 28 हो गया है।

जिला अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्राप्त परिणाम में 65 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुयी है, जिनमें से 1 बालिका व 17 महिलाएं तथा 5 बालक व 42 पुरूष शामिल हैं। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं।

इन लोगों में से 1 पुलिस विभाग का कर्मचारी, 1 क्लर्क सिविल कोर्ट, 3 रेलवे विभाग के कर्मी, 7 तहसील सकलडीहा के कर्मचारी (1 तहसील कार्यालय लिपिक, 3 लेखपाल, 1 मुंशी, 2 चपरासी), 2 बैंक कर्मचारी, 1 प्राईवेट डॉक्टर, 1 फर्नीचर दुकान कर्मी, 4 किसान, 9 गृहणी, 4 प्राईवेट जॉब करने वाले, 11 छात्र, 1 मजदूर व 2 प्राईवेट ड्राईवर शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि जनपद चन्दौली में ये लोग क्रमशः बरहनी के 1, चकिया के 3, चन्दौली के 13, धानापुर के 1, सकलडीहा के 21, शहाबगंज के 3, नियामताबाद के 7 व डी.डी.यू नगर के 16 रहने वाले है। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रहीं है। 2 व्यक्ति कैमूर जिले से संबंधित है।

इसके साथ साथ जनपद में कोविड जांच हेतु आज कुल 1414 नमूने संग्रहित किये गए हैं। आज 101 व्यक्ति स्वस्थ्य हुए हैं व 1व्यक्ति की मृत्यु की सूचना वाराणसी से प्राप्त हुयी।

इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 2911 केस हो गए हैं व इनमें एक्टीव केसों की संख्या 383 हो गयी है। 2500 स्वस्थ्य हो चुके हैं व अब तक कुल 28 मृत्यु हो चुकी है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*