जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सड़क हादसे में लक्ष्मनपुर निवासी रणजीत सिंह की हुई मौत, संजय सिंह की हालत गंभीर

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के लक्ष्मनपुर गांव निवासी रणजीत सिंह (40) की सड़क हादसे में घायल होने से रात उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। वे सोमवार को बाइक से अपने साथी संजय सिंह के साथ पटना बिहार जा रहे थे। बताते चले कि लक्ष्मनपुर गांव निवासी रणजीत सिंह अपने साथी संजय सिंह के साथ
 
सड़क हादसे में लक्ष्मनपुर निवासी रणजीत सिंह की हुई मौत, संजय सिंह की हालत गंभीर

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के लक्ष्मनपुर गांव निवासी रणजीत सिंह (40) की सड़क हादसे में घायल होने से रात उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। वे सोमवार को बाइक से अपने साथी संजय सिंह के साथ पटना बिहार जा रहे थे।

बताते चले कि लक्ष्मनपुर गांव निवासी रणजीत सिंह अपने साथी संजय सिंह के साथ पटना बिहार जा रहे थे जैसे ही वह आरा के समीप पहुंचे सड़क दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें आरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रणजीत सिंह (40) की रात उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। उनका शव रात को घर पहुंचा तो स्वजन में कोहराम मच गया। घर की महिलाओं का रो रोकर बुरा हाल हो गया। शव का मंगलवार को जमानियां घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

वहीं परसिया निवासी संजय सिंह अभी भी पटना अस्पताल में भर्ती हैं उसका इलाज चल रहा है ।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*