जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

थानाध्यक्ष की गाड़ी से युवक हुआ जख्मी, जमकर हुआ पत्थराव

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में शनिवार की शाम प्रधान पद प्रत्याशी के जुलूस निकालने की सूचना पर गांव में पुलिस पहुंच गई। इससे मौके पर भदगड़ मच गई। आरोप है कि शहाबगंज थानाध्यक्ष ने जानबूझकर उम्मीदवार के पति विजय गिरि (34) के ऊपर अपनी बोलेरो चढ़ा दी। इससे दो अन्य
 
थानाध्यक्ष की गाड़ी से युवक हुआ जख्मी, जमकर हुआ पत्थराव

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के शहाबगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में शनिवार की शाम प्रधान पद प्रत्याशी के जुलूस निकालने की सूचना पर गांव में पुलिस पहुंच गई। इससे मौके पर भदगड़ मच गई।

आरोप है कि शहाबगंज थानाध्यक्ष ने जानबूझकर उम्मीदवार के पति विजय गिरि (34) के ऊपर अपनी बोलेरो चढ़ा दी। इससे दो अन्य लोग भी घायल हो गए। विजय व अन्य लोगों को घायल होने पर ग्रामीण भड़क गए और पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया। जवाब में पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों पर जमकर लाठियां भांजी। दोनों तरफ से 24 लोगों को चोटें आईं। पुलिस देर शाम तक ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई करती रही। दो की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

ग्रामीणों का कहना है कि विशुनपुरा गांव में भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष व प्रधान पद की प्रत्याशी लोगों से संपर्क कर रही थीं। इसी दौरान थानाध्यक्ष मय फोर्स पहुंच गईं। गाड़ी स्पीड में थी, हूटर बजाते हुए उसका एक चक्का विजय के पैर पर चढ़ गया। इससे उनका पैर टूट गया। ताबड़तोड़ गाड़ी से उतरे पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों पर लाठियां बरसा दी। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस की इस कार्रवाई से ग्रामीण भड़क गए और पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसमें पुलिस कर्मियों को पीछे हटना पड़ा।

पत्थरबाजी के दौरान पुलिस की दो गाड़ियों के शीशे टूट गए। पुलिस की लाठी से सीताराम यादव (55) व आशीष गिरी (18) सहित दर्जनभर ग्रामीण चोटिल हो गए। वहीं थानाध्यक्ष, एसआई रमेश प्रसाद, आनंद प्रजापति, चौथी यादव, कांस्टेबल उमेश भारतीय, मिथिलेश कुमार, अनिल प्रजापति व महिला कांस्टेबल विनीता, सुभद्रा सरोज, खुशबू व पीएसी के हेड कास्टेबल गोपाल यादव, सुरेन्द्र सिंह भी घायल हो गए। मामला शांत होने पर पुलिस घायल विजय गिरी व गोपाल को अस्पताल ले गए। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया।

इस सम्बन्ध में चकिया क्षेत्राधिकारी प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि प्रधान पद प्रत्याशी के जुलूस निकालने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पुलिस को देखते ही मौके पर भगदड़ मच गई। उसी में कुछ लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने पथराव कर पुलिस कर्मियों को घायल कर दिया। उनके खिलाफ मुकदमा लिखा जा रहा है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*