जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

चंदौली जिले में आज एक और मौत, आज भी कोरोना की हॉफ सेंचुरी

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में आज प्राप्त परिणाम में 56 लोगों का रिर्पोट पॉजिटिव प्राप्त हुयी है, जिनमें से 1 बालिका व 22 महिलाएं तथा 2 बालक व 31 पुरूष शामिल हैं। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। इनमें से 1 एच.ई.ओ., 2 पुलिस विभाग का कर्मचारी, 1 रेलवेकर्मी, 1 सब्जी की दुकान
 
चंदौली जिले में आज एक और मौत, आज भी कोरोना की हॉफ सेंचुरी

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में आज प्राप्त परिणाम में 56 लोगों का रिर्पोट पॉजिटिव प्राप्त हुयी है, जिनमें से 1 बालिका व 22 महिलाएं तथा 2 बालक व 31 पुरूष शामिल हैं। सभी लोकल ट्रैवलिंग व अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं।

इनमें से 1 एच.ई.ओ., 2 पुलिस विभाग का कर्मचारी, 1 रेलवेकर्मी, 1 सब्जी की दुकान वाला, 1 किसान, 5 गृहणी, 1 माली, 8 प्राईवेट जॉब, 7 छात्र शामिल हैं।

ये लोग जनपद चन्दौली में क्रमशः चकिया के 7, चन्दौली ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्र से 7 व नगरीय क्षेत्र से 1, नियामताबाद के 16, डी.डी.यू नगर के 22, सकलडीहा के 1 व शहाबगंज के 2 रहने वाले है। इन सभी के सम्पर्क में आये अन्य व्यक्तियों की कान्टैक्ट ट्रेसिंग कर अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है।

आज 25 व्यक्ति डिस्चार्ज किये गये हैं व 1 मृत्यु की सूचना वाराणसी से प्राप्त हुयी है। जनपद में कोविड जांच हेतु आज कुल 1085 नमूने संग्रहित किये गए हैं।
इस प्रकार जनपद चन्दौली में कोविड के कुल 2807 केस व इनमें एक्टिव केस की संख्या 525 है। 1502 व्यक्ति डिस्चार्ज किये जा चुके है तथा 754 व्यक्तियों ने होम आईसोलेशन पूर्ण कर लिया है। अब तक कुल 26 मृत्यु हो चुकी है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*