जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बलुआ पुलिस ने पंकज सिंह के हत्यारों में से दूसरे अभियुक्त संतोष यादव को किया गिरफ्तार

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के बलुआ पुलिस द्वारा प्रधान पति के हत्यारों में से नामजद दूसरे अभियुक्त को तीरंगावा बैरियर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशानुसार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सकलडीहा से शेषमणि पाठक के नेतृत्व में बलुआ
 
बलुआ पुलिस ने पंकज सिंह के हत्यारों में से दूसरे अभियुक्त संतोष यादव को किया गिरफ्तार

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के बलुआ पुलिस द्वारा प्रधान पति के हत्यारों में से नामजद दूसरे अभियुक्त को तीरंगावा बैरियर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है।

बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशानुसार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी सकलडीहा से शेषमणि पाठक के नेतृत्व में बलुआ प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह माय हमराह द्वारा ग्राम मड़हौरा में प्रधान पति पंकज सिंह उर्फ नित्यानंद सिंह की हत्या करने वाले हत्यारों में से दूसरे अभियुक्त संतोष यादव पुत्र शंकर यादव निवासी ग्राम मड़हौरा थाना बलुआ जनपद चंदौली को तीरंगावा बैरियर के पास से गिरफ्तार किया गया है।

इस संबंध में बलुआ थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मड़हौरा के प्रधान पति पंकज सिंह उर्फ नित्यानंद सिंह की हत्या करने वाले हत्यारों में से दूसरे अभियुक्त संतोष यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके विरूद्ध थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 118/2021 धारा 147/148/149/302/34/120 भारतीय दंड विधान के अभियोग में आवश्यक एवं वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इस दौरान गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में बलुआ प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अवध बिहारी यादव, हेड कांस्टेबल प्रेम सिंह, हेड कांस्टेबल अतुल सिंह, कांस्टेबल ओमकेश मौर्या, कांस्टेबल अभिषेक पाल, कांस्टेबल सूरज यादव सम्मिलित रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*