जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सीडीओ से वार्ता के बाद वृक्ष बंधु परशुराम सिंह की किसानों से अपील, न जलाएं पराली

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिला के शहाबगंज विकासखंड अंतर्गत कटवां माफी गांव निवासी वृक्ष लगाओ वृक्ष बचाओ के राष्ट्रीय संयोजक एवं पर्यावरण बोर्ड के सदस्य परशुराम सिंह ने जिले के किसानों से खेतों में पराली न जलाने का अपील किया है। पिछले दिनों मुख्य विकास अधिकारी के साथ उनके कार्यालय में पराली जलाने को लेकर हुई वार्ता के
 
सीडीओ से वार्ता के बाद वृक्ष बंधु परशुराम सिंह की किसानों से अपील, न जलाएं पराली

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिला के शहाबगंज विकासखंड अंतर्गत कटवां माफी गांव निवासी वृक्ष लगाओ वृक्ष बचाओ के राष्ट्रीय संयोजक एवं पर्यावरण बोर्ड के सदस्य परशुराम सिंह ने जिले के किसानों से खेतों में पराली न जलाने का अपील किया है।

पिछले दिनों मुख्य विकास अधिकारी के साथ उनके कार्यालय में पराली जलाने को लेकर हुई वार्ता के बाद उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाए रखना हम सभी देशवासियों का कर्तव्य है। हमारा देश कृषि प्रधान देश है। देश के अधिकतर भूभाग में खेती की जाती है। फसल उपज के बाद खेतों में पड़े उसके अवशेष (पराली) को जलाने से पूरे देश की आबोहवा खराब होगी। जिससे पर्यावरण प्रदूषण का गंभीर खतरा उत्पन्न होगा।

साथ ही कहा कि पर्यावरण से होने वाले क्षति को देखते हुए उच्चतम न्यायालय ने भी पराली जलाने पर रोक लगा रखा है। तथा दंड का प्रावधान भी निर्धारित किया है। जिसे देखते हुए उन्होंने जिले के प्रत्येक किसानों से आग्रह किया है कि वह खेतों में पराली कदापि न जलाएं। जिससे पर्यावरण की भारी क्षति होगी। वही खेत की उर्वरा शक्ति भी नष्ट हो जाएगी।

श्री सिंह ने फसल अवशेष को खेतों में जुताई कराकर खेत की उर्वरा शक्ति बनाए रखने एवं पर्यावरण को होने वाले नुकसान से बचाए जाने का अनुरोध किया है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*