जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

बोदलपुर गांव के पूर्व प्रधान प्रदीप कुमार बनवासी बने सपा के SC ST प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने क्षेत्र के बोदलपुर गांव के पूर्व प्रधान प्रदीप कुमार बनवासी को समाजवादी पार्टी चंदौली में अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। उनकी तैनाती के बाद जिलाध्यक्ष राजभर ने
 
बोदलपुर गांव के पूर्व प्रधान प्रदीप कुमार बनवासी बने सपा के SC ST प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने क्षेत्र के बोदलपुर गांव के पूर्व प्रधान प्रदीप कुमार बनवासी को समाजवादी पार्टी चंदौली में अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।

उनकी तैनाती के बाद जिलाध्यक्ष राजभर ने कहा कि पार्टी के नीतियों पर हर संभव खरा उतरना होगा। गरीब, असहाय, किसानों का मदद करने की जरूरत है। देश में केवल समाजवादी पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो गरीब, किसान, असहाय लोगों की हमेशा मदद करती है।

पूर्व प्रधान को समाजवादी पार्टी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त करने पर कहा कि हम सपा के हर एक पहलुओं पर कार्य करुंगा। पार्टी के साथ दिन रात एक करुंगा। और 2022 में अखिलेश की सरकार प्रदेश में बननी तय है। इसके लिए हम लोग तैयारी में पहले से ही जुट गए है।

वहीं समाजवादी युवजन सभा के पूर्व जिलामहासचिव मुश्ताक अहमद खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी में गरीब, बेसहारा, पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए भी जगह है। यह पार्टी गरीबों की हितैसी है। इस पार्टी में प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक छोटे से लेकर बड़े लोग शामिल है। प्रदीप कुमार बनवासी को समाजवादी पार्टी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर वनवासियों समेत पार्टी के लोगों में हर्ष व्याप्त हैं।

इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव नफीस अहमद, गुड्डु, राम सिहं चौहान, लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष सुजीत कन्नौजिया, सुदामा यादव, बंश राज पासवान आदि कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बोदलपुर गांव के पूर्व प्रधान प्रदीप कुमार बनवासी को हार्दिक बधाई दी है।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*