जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

खुल गई पोल : केवल एक वार्ड ब्वाय चलाता है अमड़ा का अस्पताल

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के बरहनी ब्लाक के चार अस्पतालों का शुक्रवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. डीके सिंह व डा. डीएन मिश्र ने निरीक्षण किया। अस्पताल में खामियों पर नाराजगी जताई, व रिपोर्ट तैयार की। बताया जा रहा है कि दोपहर 12 बजे के करीब अधिकारी नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पई पहुंचे। चिकित्सक डा. राजेश सिंह
 
खुल गई पोल : केवल एक वार्ड ब्वाय चलाता है अमड़ा का अस्पताल

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के बरहनी  ब्लाक के चार अस्पतालों का शुक्रवार को अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. डीके सिंह व डा. डीएन मिश्र ने निरीक्षण किया। अस्पताल में खामियों पर नाराजगी जताई, व रिपोर्ट तैयार की।

बताया जा रहा है कि दोपहर 12 बजे के करीब अधिकारी नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पई पहुंचे। चिकित्सक डा. राजेश सिंह सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित मिले। ओपीडी व अभिलेखों की जांच की। परिसर में घास फूस होने पर नाराजगी जताई और वहां के प्रभारी को सफाई का निर्देश दिया।

पौने एक बजे संयुक्त चिकित्सालय अमड़ा पहुंचे, वहां मात्र एक एक वार्ड ब्वाय उपस्थित मिला। डा. अनमोला कोर्ट गईं थी, डा. राजन बाबू अनुपस्थित मिले। फार्मासिस्ट देवेन्द्र यादव दवा के लिए जिले पर आए थे। यहां ओपीड़ी नही चलती मिली। अभिलेखों की जांच किया गया तो उपस्थिति पंजिका मे किसी की हाजिरी नहीं लगी थी।

डेढ़ बजे अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी पहुंचे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा, रितेश कुमार किसी बैठक में गए थे। अपर प्रभारी डा. गौरव नंदन छुट्टी पर थे, रीता अनुपस्थित मिली। आरबीएस की डा. पूजा सिंह छुट्टी पर थीं और चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे। अभिलेखों की गहनता से जांच की गई, ओपीडी में 35 मरीज का पंजीकरण था। डा. एसपी त्यागी,  बृजेश सिंह, रिकू सिंह, तेज प्रताप भारती, विक्रांत सिंह, एपी सिंह, रोशन अली, राजेन्द्र, राणा, सुदामा, चौधरी, छोटे आदि उपस्थित थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*