जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के मेढ़ान गांव के पंचायत भवन पर प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को वीरांगना सांसद फूलन देवी का जन्मदिन को संघर्ष दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओ ने फूलन देवी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर धूमधाम से जन्मदिन मनाने का काम किया। वहीं 31 अगस्त तक सोशल मीडिया
 
पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के मेढ़ान गांव के पंचायत भवन पर प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को वीरांगना सांसद फूलन देवी का जन्मदिन को संघर्ष दिवस के रूप में मनाया। कार्यकर्ताओ ने फूलन देवी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर धूमधाम से जन्मदिन मनाने का काम किया।

वहीं 31 अगस्त तक सोशल मीडिया व फेसबुक व गांवों में जाकर उनकी जीवन चरित्र की चर्चा करने का निर्णय लिया, ताकि लोगों को उनके कार्यों के बारे में बताया जा सके।

जिलाध्यक्ष चंद्रिका बिंद ने कहा कि आयरन लेडी विश्व की चौथी क्रांतिकारी महिला सांसद वीरांगना फूलन देवी ने जीवन मे इतिहास रचने का काम किया था।उन्होंने अपने संघर्ष के बलबूते सड़क से संसद तक का सफर किया था। जीवन भर संघर्षों से उनका गहरा नाता रहा है। इसलिए उनके जन्मदिन को हम संघर्ष दिवस के रुप में मनाने का काम किया है।

आगामी 31 अगस्त तक कार्यकर्ता गांव गांव जाकर उनके जीवन चरित्र व संघर्ष के बारे में बताने का काम करेंगे।

इस मौके पर महेश बिंद, निरहू बिंद, प्रभु बिंद, रामनगीना बिंद, ओमप्रकाश गुप्ता, संजीव यादव, अशोक यादव, मुलायम यादव, हीरावती देवी आदि रहे।अध्यक्षता नन्दकिशोर बिंद व संचालन सीताराम बिंद ने किया।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*