जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

जानिए नौगढ़ के जंगलों में क्या कर रही है पुलिस

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर सीओ नक्सल नीरज सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को इंस्पेक्टर नौगढ़ रामउजागीर पीएसी बल के जवानो के साथ जंगलों में निकले। नौगढ़ थाना क्षेत्र के पत्थर कटिया, नईबस्ती, लोहसनिया, तेंदुआ नई बस्ती समेत उदितपुर सुर्रा के आसपास के जंगलो पीएसी और पुलिस
जानिए नौगढ़ के जंगलों में क्या कर रही है पुलिस

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर सीओ नक्सल नीरज सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार को इंस्पेक्टर नौगढ़ रामउजागीर पीएसी बल के जवानो के साथ जंगलों में निकले। नौगढ़ थाना क्षेत्र के पत्थर कटिया, नईबस्ती, लोहसनिया, तेंदुआ नई बस्ती समेत उदितपुर सुर्रा के आसपास के जंगलो पीएसी और पुलिस बल के जवानों ने कांबिंग किया, जवानों ने प्राकृतिक जलाशयों व पशुओं के अडा़रों पर पहुंचकर छानबीन करते हुए जांच पड़ताल किया।

इंस्पेक्टर नौगढ़ राम उजागीर के द्वारा कांबिंग अभियान में किसी भी संदिग्ध वस्तु या अनजान व्यक्ति के दिखाई दिए जाने पर गांव के लोगों को सूचित करने को कहा गया। रास्ते में मिले राहगीरो व चरवाहो से बताया गया कि कोई अवैध असलहा के साथ जंगल में दिखाई पड़े तो तत्काल अपने नजदीकी पुलिस चौकी , थाने या 112 पर काल करके के सुचना दे सकते है।

सुचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा। इस अभियान में अमदहां के चौकी प्रभारी राधा कृष्ण यादव भी मौजूद थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*