जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन को मजबूर हैं ककरहीं के ग्रामीण

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के सकलडीहा विकास खंड के राजस्व गांव ककरहीं के ग्रामीण समस्याओं से जूझ रहे है। शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों का आक्रोश शुक्रवार को फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने ब्लॉक मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। वही बीडीओ से मिलकर आवास, शौचालय और नाला निर्माण कराने की मांग की।
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के सकलडीहा विकास खंड के राजस्व गांव ककरहीं के ग्रामीण समस्याओं से जूझ रहे है। शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों का आक्रोश शुक्रवार को फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने ब्लॉक मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। वही बीडीओ से मिलकर आवास, शौचालय और नाला निर्माण कराने की मांग की।

महिलाओं ने आरोप लगाया कि आजादी के 70 साल बाद भी राजस्व गांव ककरहीं का विकास नहीं हुआ। ग्रामीणों को शौचालय, आवास, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था तक नहीं है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को एक भी कनेक्शन तक नहीं मिला। नाला मरम्मत नहीं होने फजीहत बढ़ गई है।

शिकायत के बाद भी ग्राम प्रधान और सचिव मौन साधे है। यही नहीं ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर शिकायत करने की बात कहीं। इस मौके पर छाया चौहान, शिवरतना देवी, प्रमिला, कमला, अनिता, सुनीता, धनरावती, निशा, उषा, रेनू, बेबी आदि मौजूद रही।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*