जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

ख्यालगढ़ गाँव में नौदिवसीय संगीतमयी श्रीरामकथा का हुआ शुभारंभ

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के स्थानीय लौंदा क्षेत्र स्थित ख्यालगढ़ गाँव मे स्व. रामकली देवी की 8वीं पुण्यतिथि व स्व. राम आधार सिंह, स्व.दशरथ सिंह व स्व. महादेव सिंह की स्मृति मे नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीरामकथा का आयोजन प्रारंभ हुआ। इस दौरान सर्वप्रथम समस्त देवी देवताओं का आवाह्न सहित दिनभर पूजन आदि
 
ख्यालगढ़ गाँव में नौदिवसीय संगीतमयी श्रीरामकथा का हुआ शुभारंभ

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के स्थानीय लौंदा क्षेत्र स्थित ख्यालगढ़ गाँव मे स्व. रामकली देवी की 8वीं पुण्यतिथि व स्व. राम आधार सिंह, स्व.दशरथ सिंह व स्व. महादेव सिंह की स्मृति मे नौ दिवसीय संगीतमयी श्रीरामकथा का आयोजन प्रारंभ हुआ।

इस दौरान सर्वप्रथम समस्त देवी देवताओं का आवाह्न सहित दिनभर पूजन आदि का कार्यक्रम ब्रह्मणों द्वारा संपन्न हुआ। तत्पश्चात अपराह्न तीन बजे से कथा का श्रवण कराने हेतु श्रीरामकथा मर्मज्ञ श्रीमद् भागवताचार्य अखिलानन्द जी महाराज मंच पर व्यासपीठ पर उपस्थित हो भगवान का पूजन किया।

उन्होने कथा प्रारंभ करते हुए बताया कि कलिकाल मे भगवान के नाम का बहुत महत्व है यदि ईश्वर की भक्ति मे जीव समाहित है तो कलिकाल उसका बालबाँका भी नहीं कर सकता। कोई भी कथा मनुष्य को निष्काम बनाती है। वह मोहमाया से उपर उठकर ईश्वर की प्राप्ति का लक्ष्य प्राप्त करने की कोशिश मे लग जाता है। भक्ति ऐसी चीज है कि जिसे लग जाय उसे कोई बाधा रोक नही सकती और ईश्वर उसे सहज ही प्राप्त होते हैं। बिना गुरू के ईश्वर की प्राप्ति संभव नही है।

मनुष्य को भगवान से मिलाने संत की बहुत बड़ी भूमिका होती है। संत की व्याख्या करते हुए उन्होने कहा कि संत का जीवन बहुत ही सरस होता है। यदि जीव गुरू रूप मे किसी संत का शिष्यत्व प्राप्त कर ले तो उसे ईश्वर तक पहुँचने मे वह संत ही मार्ग प्रशस्त करता है। भगवंत से जीव को मिलाने का काम एक संत ही कर सकता है। उन्होने कहा कि भगवान के नाम स्मरण मात्र से जीव परम पद को प्राप्त कर सकता है।

इस मौके पर कथा श्रवण करने वालों मे परमहंस सिंह, हरिवंश सिंह, दीनानाथ सिंह, नरेंद्र सिंह, कपिलमुनी, आलोक पांडेय, संतोष पाठक, संतोष पाण्डेय सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*