जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

जानिए मीटिंग करके किसानों को कैसे बेवकूफ बनाते हैं चंदौली जिले के अधिकारी

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के विकास भवन सभागार में बुधवार को सिंचाई समस्या को लेकर किसान दिवस का आयोजन किया गया था। इस दौरान सक्षम अधिकारियों के नहीं आने से नाराज किसानों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। साथ ही उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। चेताया सिंचाई संसाधनों को ठीक नहीं किया गया तो
 

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के विकास भवन सभागार में बुधवार को सिंचाई समस्या को लेकर किसान दिवस का आयोजन किया गया था। इस दौरान सक्षम अधिकारियों के नहीं आने से नाराज किसानों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। साथ ही उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। चेताया सिंचाई संसाधनों को ठीक नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी जैसे जिम्मेदार अफसर नदारद रहे।

शासन की मंशा के अनुसार जनपद में सिंचाई समस्याओं को लेकर विकास भवन में माह के तीसरे बुधवार को किसान दिवस आयोजित किया गया था। लेकिन सक्षम अधिकारी नीति आयोग के काउंसलर की बैठक में होने के कारण किसान दिवस में भाग नहीं ले सके। इसमें कृषि रक्षा अधिकारी के साथ ही सिंचाई विभाग के कुछ अधिकारी व कर्मचारी ही उपस्थित हुए।

बैठक शुरू होते ही किसानों ने नलकूपों की मरम्मत का मुद्दा उठाया। इसपर विभागीय अधिकारियों ने कहा कि सरकार सालाना सिर्फ 12 हजार रुपये देती है। ऐसे में नलकूपों की मरम्मत किस तरह से कराया जाए। वहीं नहरों व माइनरों के टूटे तटबंधों की मरम्मत को लेकर भी कोई भरोसा अधिकारियों ने नहीं दिलाया। इससे किसान नाराज हो गए। किसान बैठक का बहिष्कार करते हुए सभागार से बाहर निकल गए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए सिंचाई समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने की मांग की। इस दौरान किसानों का कहना था कि अधिकारियों की ओर से जानबूझकर समस्याओं के समाधान में विलम्ब किया जा रहा है। नहरें व माइनर खस्ताहाल हैं। वहीं नकलूप भी यांत्रिक खराबी के चलते ठप हैं। इससे धान की रोपाई में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

चेताया शीघ्र सिंचाई संसाधनों को दुरूस्त नहीं किया गया तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर मुन्ना सिंह, पप्पू सिंह, अशोक सिंह, संजय सिंह, रतन सिंह, वीरेंद्र सिंह, बृजेश आदि मौजूद रहे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*