जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

क्या है इंडियन एयर गैस लिमिटेड की फैक्ट्री में हादसे की असली वजह…!

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले के चंधासी स्थित इंडियन एयर गैस लिमिटेड की फैक्ट्री में अप्रशिक्षित मजदूरों से काम लिए जाने के कार हादसे की बात कही जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि अगर मजदूरों के पास अनुभव होता तो ऐसी घटना टाली जा सकती है। कहा जा रहा है कि तकनीकी ज्ञान न होने
 
क्या है इंडियन एयर गैस लिमिटेड की फैक्ट्री में हादसे की असली वजह…!

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले के चंधासी स्थित इंडियन एयर गैस लिमिटेड की फैक्ट्री में अप्रशिक्षित मजदूरों से काम लिए जाने के कार हादसे की बात कही जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि अगर मजदूरों के पास अनुभव होता तो ऐसी घटना टाली जा सकती है।

कहा जा रहा है कि तकनीकी ज्ञान न होने के कारण हादसा होता जा रहा। लापरवाही की वजह से ही ब्लास्ट की घटना हुई और तीन मजदूर झुलस गए। घटना के बाद काम करने वालों के साथ साथ आसपास के लोग भी लोग सहमे रहे।

आपको बता दें कि 17 साल पहले भी फैक्ट्री में एसिटिलीन गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया था। उस समय एक मजदूर झुलस गया था। आसपास रहने वाले लोगों के लिए फैक्ट्री अब खतरा बनने लगी है। चंधासी में जब आक्सीजन फैक्ट्री स्थापित हुई थी तो उस समय आसपास घनी आबादी नहीं थी। धीरे धीरे जनसंख्या बढ़ी तो चंधासी में भी लोग निवास करने लगे। वर्तमान समय की बात की जाए तो फैक्ट्री के आसपास कई कालोनियां बस गई हैं। आक्सीजन फैक्ट्री से कई जिलों में आक्सीजन की सप्लाई की जाती है। मंगलवार की सुबह फैक्ट्री में अचानक ब्लास्ट हो गया। घटना के बाद हर कोई कर्मचारियों को भी दोषी मानने लगा है।

जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में काम करने वाले लगभग 70 मजदूरों पर छह आपरेटर हैं। यहां काम करने वालों के पास अनुभव तो है लेकिन तकनीकी ज्ञान न होने से काम पर अड़चन आती है। मैनेजर एलके दीक्षित का कहना है कि घटना के बाद से सप्लाई चल रही है। सभी कर्मचारी काम कर रहे हैं। घटना के बाद कोई दिक्कत नहीं हुई है, जो भी समस्याएं हैं जल्द दूर कर ली जाएंगी।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*