जिले का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टलMovie prime

खटारा बसों से रोडवेज सेवा शुरू, इन सड़कों पर जा रही हैं बसें

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show चंदौली जिले में लॉकडाउन के बाद नगर स्थित डिपो से अब रोडवेज बस सेवा शुरू हो गई है। जनपद की सड़कों पर रोडवेज बसें चलने से मुसाफिरों को सहूलियत होने की संभावना दिख रही है। हालांकि चलने वाली बसें एकदम खटारा हालत में हैं। यह भी कहा जा रहा है कि बस में शारीरिक दूरी
 
खटारा बसों से रोडवेज सेवा शुरू, इन सड़कों पर जा रही हैं बसें

tds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_showtds_top_like_show

चंदौली जिले में लॉकडाउन के बाद नगर स्थित डिपो से अब रोडवेज बस सेवा शुरू हो गई है। जनपद की सड़कों पर रोडवेज बसें चलने से मुसाफिरों को सहूलियत होने की संभावना दिख रही है। हालांकि चलने वाली बसें एकदम खटारा हालत में हैं।

यह भी कहा जा रहा है कि बस में शारीरिक दूरी का पालन कराया जाएगा और यात्रियों को मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। लॉकडाउन की वजह से यात्रियों की संख्या कम है पर एक दो दिन में संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। इसके चलते बस सेवाएं भी स्थगित कर दी गई थीं। लॉकडाउन के पांचवें चरण में बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्री भी समय से बस डिपो पहुंच जा रहे हैं। नगर के रोडवेज बस स्टैंड से रोजाना बसें चल रही हैं।

बबुरी, चकिया सहित धानापुर, सकलडीहा के लिए रवाना हो रही हैं। कम संख्या में यात्रियों को सफर करने दिया जा रहा है। यात्रियों ने बताया कि बसों के चलने से काफी राहत मिल रही है। लॉकडाउन तक लोग जहां-तहां फंसे हुए थे।

चंदौली जिले की खबरों को सबसे पहले पढ़ने और जानने के लिए चंदौली समाचार के टेलीग्राम से जुड़े।*